Home LIFESTYLE NEWS HINDI AC की आउटडोर यूनिट पर लगाएं ₹250 का कवर, जंग और गैस...

AC की आउटडोर यूनिट पर लगाएं ₹250 का कवर, जंग और गैस लीक से बचेगा हजारों का खर्च

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मानसून में लगातार बारिश और नमी का असर AC की आउटडोर यूनिट पर भी पड़ता है। इससे जंग लगने और समय के साथ गैस लीक जैसी समस्याएं हो सकती हैं और इसके लिए हम समाधान लेकर आए हैं, जो आपके लिए किफायती रहेगा।

मानसून सीजन में सिर्फ घर के अंदर की चीजों की सेफ्टी ही नहीं बाहर की चीजों का भी ख्याल रखना पड़ता है। इसमें से एक होता है एसी का आउटडोर यूनिट। एसी आपके कमरे को ठंडा करता है और आउटडोर यूनिट गर्म हवा बाहर फेंक देता है लेकिन कई बार यूनिट में बरसात के पानी के कारण जंग की चपेट में आ जाता है। ऐसे में उसके मेटल पार्ट्स खराब होना शुरू हो जाते हैं और फिर कूलिंग पर भी इसका असर होता है। इतना ही नहीं इन्हें सही करवाने में काफी खर्चा भी आता है। मेटल पार्ट्स खराब होने का नुकसान ये भी है कि गैस लीक होने लगती है, अगर आप इस समस्या से राहत पाना चाहते हैं, तो कम खर्च में एक कवर लगवा सकते हैं। चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं।

जंग या गैस लीक का मेन कारण

अगर आउटडोर यूनिट लगातार पानी के संपर्क में रहेगी, तो धीरे-धीरे जंग लगना शुरू हो जाएगी। ऐसे में उसके पार्ट्स वहां से कमजोर हो सकते हैं और फिर टूट भी जाते हैं। पार्ट्स टूटने पर गैस लीक की समस्या हो सकती है। इसके अलावा धूल और गंदगी भी यूनिट की कॉइल और फिन्स पर जम सकती है।

250 रुपये का खर्चा

अगर आपके एसी का आउटडोर यूनिक जंग की चपेट में आ गया या फिर गंदगी का शिकार हो गया, तो आपको करीब 8 से 10 हजार रुपये या उससे ज्यादा का खर्चा लग सकता है, जो हर किसी के बजट में नहीं होता। अगर आप बड़े खर्चे से बचना चाहते हैं, तो एसी के आउटडोर यूनिट पर एक कवर डाल दीजिए। एसी आउटडोर यूनिट के लिए रेन कोट जैसा कवर आपको बाजार या फिर ऑनलाइन आसानी से मिल जाएगा इसे आपको यूनिट के ऊपर लगा देना है और फिर फिक्स कर दें। इससे तेज धूप, बारिश के पानी, कबूतर की बीट्स और गंदगी से थोड़ी राहत मिलेगी। अगर आप कवर नहीं लेना चाहते हैं, तो यूनिट के ऊपर कोई मोटी पन्नी पांडाल जैसे टांग दें, इससे भी आपका काम आसान हो जाएगा।

सिर्फ कवर लगाना ही काफी नहीं

हालांकि, AC की आउटडोर यूनिट पर कवर लगाने के साथ उसकी नियमित सफाई और मेंटेनेंस भी जरूरी है। यूनिट की कॉइल और फिन्स की समय-समय पर सफाई करें और यह भी देखें कि ड्रेनेज पाइप के आसपास पानी जमा न हो। सबसे जरूरी बात यह है कि AC चलाते समय आउटडोर यूनिट पर ऐसा कवर न लगा हो जो हवा को बाहर निकलने से रोकता हो। कवर का इस्तेमाल सही तरीके से करें और आउटडोर यूनिट को पानी-गंदगी से बचाएं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN