Home LIFESTYLE NEWS HINDI Hindi Jokes: लड़की के चेहरे पर मुस्कुराहट बिखेर देंगे ये फनी जोक्स,...

Hindi Jokes: लड़की के चेहरे पर मुस्कुराहट बिखेर देंगे ये फनी जोक्स, यहां पढ़ें

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

किसी प्यारी सी लड़की को इंप्रेस करना है और उसके चेहरे पर स्माइल देखनी है तो कुछ फनी बातों को करना सीख लें। जैसे ये मजेदार जोक्स, जिन्हें अगर सेंड कर दिया तो वो जरूर हंसेगी और आपसे इंप्रेस भी होगी।

लड़की को इंप्रेस करना है तो सीरियस बातों के साथ कुछ हल्की-फुल्की मजेदार बातें करना भी आना चाहिए। महिलाओं को गुड सेंस ऑफ ह्यूमर वाले लड़के खूब भाते हैं। अब अगर आप भी किसी प्यारी सी लड़की के चेहरे पर स्माइल देखना चाहते हैं तो इन फनी जोक्स को जरूर सेव कर लें। जिसे पढ़ने के लिए सेंड कर दिया तो ना केवल वो हंसेगी बल्कि आपसे इंप्रेस भी हो जाएगी। यहां पढ़ें 10+ मजेदार जोक्स।

Funny Jokes in Hindi

1- अगर खाना खाते समय पति अचार मांग ले तो पत्नी को यह समझ लेना चाहिए कि सब्जी में दम नहीं।

मगर पत्नी को बुरा नहीं मानना चाहिए बल्कि यह सोच कर खुश होना चाहिए कि सब्जी में दम नहीं यह बताने का पति में भी दम नहीं।

2- किसी के साथ किसी के विचार नहीं मिलते तो इसका मतलब ये नहीं कि वो दुश्मन हो,

वे पति-पत्नी भी हो सकते हैं।

3- अपनी पत्नी से कभी झूठ मत बोलिए

क्योंकि वो आप से वहीं बात पूछती है जो उसे पहले से पता होती है।

4- बड़ा धर्म संकट आया है मित्रों…

पड़ोसन कल बोली तुम चश्मे में अच्छे नहीं दिखते…

और मुझे चश्मे के बिना पड़ोसन नहीं दिखती,

अब बताओं मैं क्या करूं?

5- नई-नई बनी गर्लफ्रेंड को देर रात फोन कर लड़का मासूम अंदाज में बोला…

लड़का-हेलो, जानेमन!

लड़की-हां, बोलो…

लड़का-तुम्हारी बहन साथ में है?

लड़की- हां, पर डार्लिंग हमारे प्यार के बारे में किसी को कुछ मत बताना

लड़का- तुम्हारी बहन को तो जरूर बताऊंगी।

लड़की- अरे, उसको क्यों?

लड़का- कमीनी कहती थी कि कोई बकलोल-पागल ही होगी, जो तुम से प्यार करेगी।

6- चिंटू- अपने देश में मृत्यु की औसत दर क्या है ?

मिंटू- सौ फीसदी !!!

चिंटू- सौ फीसदी… क्या मतलब?

मिंटू- मतलब यह कि जो भी जन्म लेता है, वह जरूर मरता है।

7- पप्पू- यार कल तो तू बहुत मायूस था… आज इतना खुश कैसे है ?

गप्पू- कल मेरी बीवी ने 7 हजार की साड़ी खरीद ली थी।

पप्पू- अच्छा आज इतना खुश क्यों है… उसने साड़ी वापिस कर दी क्या ?

गप्पू नहीं यार…मेरी पत्नी वही साड़ी पहनकर तेरी पत्नी से मिलने आ रही है।

8- पप्पू ने एक लड़की से कहा- मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं।

लड़की- पर मैं तुमसे बड़ी हूं

पूरे एक साल …. बड़ी हूं

पप्पू- कोई बात नहीं ।

मैं एक साल बाद शादी कर लूंगा

9- चिंटू केले खरीदने गया

चिंटू- एक केला कितने का है भाई ?

दुकानवाला- दस रूपये का है

चिंटू- चार रूपये में दे दे

दुकानवाला- चार रूपये में छिलका दूंगा

चिंटू- ये ले छह रूपये सिर्फ केला दे दे छिलका तू रख ले।

10- अर्ज किया है…

ना इश्क करो झूठा

ना प्यार करो फर्जी,

ना इश्क करो झूठा

ना प्यार करो फर्जी

आगे नहीं बताउंगा

मेरी शायरी मेरी मर्जी।

11- मजिस्ट्रेट -मुजरिम से, तुम्हारा वकील कहां है?

मुजरिम- जनाब मैं बहुत गरीब हूं, मैं वकील नहीं कर सकता।

मजिस्ट्रेट- देखो बाहर जाकर बहुत से ऐसे वकील हैं, जो सौ-सौ रुपये में पेश हो जाते हैं।

मुजरिम बाहर गया और कुछ ही देर में वापस आ गया और बोला- जनाब बाहर वाले वकील कहते हैं कि सौ-सौ रुपये में पेश होने वाले सारे वकील मजिस्ट्रेट बन गए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN