Home rss business hindi Hindustan Zinc के नेट प्रॉफिट में 142% की बढ़ोतरी, रेवन्यू में 76%...

Hindustan Zinc के नेट प्रॉफिट में 142% की बढ़ोतरी, रेवन्यू में 76% का इजाफा; परसों फोकस में रहेगा शेयर

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Hindustan Zinc Q2 Results 2026: हिन्दुस्तान जिंक ने आज सोमवार को तिमाही नतीजों की जानकारी दी
  • कंपनी को दूसरी तिमाही में 6412 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था

Hindustan Zinc Q2 Results 2026: आज सोमवार को हिन्दुस्तान जिंक ने भी दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने बताया है कि जुलाई से सितंबर के दौरान 6412 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है। एक साल पहले कंपनी को जुलाई से सितंबर के दौरान 2649 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। यानी सालाना आधार पर कंपनी के नेट प्रॉफिट में 142 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

कंपनी की तरफ से दी जानकारी में बताया गया है कि ऑपरेशनल रेवन्यू सालाना आधार पर 76.50 प्रतिशत पिछले साल की तुलना में बढ़ा है। इस बार यह 15093 करोड़ रुपये रहा है। पिछली बार दूसरे क्वार्टर में कंपनी का परिचालन आय 8549 करोड़ रुपये रहा था। तिमाही नतीजा अनुमान से बेहतर रहा है।

कंपनी का खर्च बढ़ गया (Hindustan Zinc Ltd)

इस कंपनी का कुल खर्च बढ़ गया है। दूसरी तिमाही में हिन्दुस्तान जिंक का खर्च 6895 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 31.50 प्रतिशत अधिक है। बता दें, दूसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA 108 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 9285 करोड़ रुपये रहा है। वहीं, EBITDA मार्जिन 52 प्रतिशत से बढ़कर 62 प्रतिशत रहा है।

परसों फोकस में रहेगा शेयर (Hindustan Zinc Ltd Stock in News)

तिमाही नतीजों के सामने आने के बाद बुधवार 21 अक्टूबर को स्टॉक फोकस में रहेगा। कल 20 अक्टूबर को दशहरा की छुट्टी रहेगी। जिसकी वजह से शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा (Hindustan Zinc Ltd Share performance)

आज सोमवार को हिन्दुस्तान जिंक का शेयर मामूली गिरावट के बाद 537.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। पिछले एक महीने में स्टॉक की कीमतों में 8 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। 3 महीने में स्टॉक का दाम 3.77 प्रतिशत बढ़ा था। बता दें, बीते एक साल में शेयरों की कीमतों में 7.56 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 12 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

दो साल में स्टॉक का दाम करीब 6 प्रतिशत बढ़ा है। तीन साल में हिन्दुस्तान जिंक ने पोजीशनल निवेशकों को 71 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। तीन साल में स्टॉक का दाम 45 प्रतिशत और 10 साल में 116 प्रतिशत बढ़ा है।

(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN