Home Latest news ताज़ा खबर IND vs NZ दूसरे वनडे पर मंडराया बारिश का साया! क्या फिर...

IND vs NZ दूसरे वनडे पर मंडराया बारिश का साया! क्या फिर डकवर्थ-लुईस तय करेगा मैच का नतीजा?

5
0

Source :- INDIATV NEWS

भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला जिसका फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वह 7 नवंबर को वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को खेलने के लिए दोनों टीमें वहां पहुंच गई हैं, लेकिन उनकी तैयारी में बारिश के खलल की वजह से बाधा देखने को मिली। मैच से एक दिन पहले टीमों का ट्रेनिंग शेड्यूल थोड़ा अलग था, जिसमें उन्हें मैच वाले वेन्यू हेनरी स्टेडियम की जगह बेसिन रिजर्व में ट्रेनिंग करनी थी, लेकिन न्यूजीलैंड ने अपना प्रैक्टिस सेशन वेलिंग्टन कॉलेज की इनडोर सुविधा में शिफ्ट कर लिया तो वहीं भारतीय टीम ने अपने प्रैक्टिस सेशन को रद्द करने का फैसला लिया। अब ऐसे में सभी की नजरें मुकाबले वाले दिन के मौसम को लेकर टिकी हुई हैं और 7 नवंबर को भी बारिश की संभावना जताई गई है।

वेलिंग्टन में शनिवार को है 60 फीसदी बारिश की संभावना

भारतीय टीम ने वनडे सीरीज का आगाज काफी शानदार तरीके से किया था जिसमें उन्होंने ऑकलैंड में खेले गए पहले मुकाबले को डकवर्थ लुईस नियमानुसार 5 विकेट से अपने नाम किया था। अब टीम इंडिया की नजरें दूसरे वनडे मैच को भी जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने पर रहने वाली है, लेकिन बारिश उम्मीदों पर पानी फेर सकती है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार वेलिंग्टन में 7 नवंबर को करीब 60 फीसदी बारिश की संभावना जताई गई है। इसमें दिन के समय जहां 60 फीसदी के करीब बारिश होने की उम्मीद है तो वहीं शाम और रात के समय 55 फीसदी के आसार हैं। मुकाबला वहां के स्थानीय समयानुसार दोपहर तीन बजे शुरू होगा जिसमें उस समय बारिश की 60 फीसदी संभावना है, ऐसे में टॉस की भूमिका काफी अहम रहने वाली है।

रोहित शर्मा पर रहने वाली हैं सभी की नजरें

ऑकलैंड में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अपना खाता भी खोलने में कामयाब नहीं हो सके थे, ऐसे में उनके लिए यह मुकाबला काफी अहम रहने वाला है, जिसमें बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है। इसके अलावा कप्तान शुभमन गिल ने पहले मैच में शुरुआत तो अच्छी की थी, लेकिन वह अपनी पारी को बड़े स्कोर में बदलने में कामयाब नहीं हो सके थे जिसके बाद उनके लिए भी दूसरा वनडे काफी अहम रहेगा। वेलिंग्टन के स्टेडियम में अभी तक टीम इंडिया ने अभी तक चार वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें से दो को जीतने में कामयाब रही जबकि एक में उनको हार का सामना करना पड़ा तो वहीं एक मुकाबला रद्द रहा है।

ये भी पढ़ें

IND vs SL वनडे मैच का वेन्यू हुआ चेंज, अब किस शहर में खेला जाएगा पहला मुकाबला

तिलक वर्मा बने ऋषभ पंत का रिप्लेसमेंट, जडेजा और बुमराह इंडिया ए की स्क्वॉड के साथ जुड़े

Latest Cricket News

SOURCE : INDIATV NEWS