Home rss sports hindi IND vs NZ तीसरे वनडे मैच में भी बारिश खराब करेगी खेल,...

IND vs NZ तीसरे वनडे मैच में भी बारिश खराब करेगी खेल, मैच के दौरान कैसा रहेगा हैमिल्टन का मौसम

6
0

Source :- KHABAR INDIATV

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच 10 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा। सीरीज के पहले दोनों मैच बारिश की वजह से प्रभावित रहे और वहां टीम इंडिया ने जीत दर्ज की। अब तीसरे वनडे मैच पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है। ऑकलैंड और वेलिंग्टन में खेले गए दोनों ही मैच में पूरा एक्शन देखने को नहीं मिला है। वेदर फोरकास्ट को देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्हें तीसरे वनडे में भी पूरा मैच देखने का मौका नहीं मिलेगा। इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज का मैच भी हुआ था, जिसमें टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था।

IND vs NZ तीसरे वनडे के दौरान कैसा रहेगा हैमिल्टन का मौसम?

मौसम वेबसाइट एक्यूवेदर के अनुसार मंगलवार को हैमिल्टन में सुबह 4 बजे से ही भारी बारिश शुरू होने की 70% से ज्यादा संभावना है। दिन चढ़ने के साथ बारिश का यह अनुमान बढ़कर 80% से अधिक हो जाएगा, जो शाम 7 बजे तक लगातार बरस सकती है और रात 9 बजे के बाद भी बारिश जारी रहने की पूरी आशंका है। मैच के दौरान आसमान में 85 से 90 प्रतिशत तक घने बादल छाए रहेंगे। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि टॉस और मैच के शुरुआती ओवरों के दौरान लगातार तेज बारिश हो सकती है। मंगलवार को हैमिल्टन में 25 मिमी से अधिक बारिश होने का अनुमान है, जिससे आउटफील्ड गीली रहेगी और ग्राउंड्समैन को मैदान तैयार करने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

पहले दो मैच भी बारिश की वजह से हुए प्रभावित

सीरीज का पहला वनडे ऑकलैंड में खेला गया था, जहां बारिश की वजह से मैच को घटाकर 32 ओवर का कर दिया गया था और भारत को 143 रन का नया लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने 5 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया था। इसके बाद वेलिंगटन में खेले गए दूसरे मैच में भी बारिश के कारण ओवर घटाकर 47-47 करने पड़े, जिसमें न्यूजीलैंड की पूरी टीम मात्र 134 रन पर ही ढेर हो गई। जवाब में जब भारत 113 रन बनाकर खेल रहा था, तभी तेज बारिश आ गई और DLS नियम के तहत भारत ने वह रोमांचक मुकाबला 4 रन से अपने नाम कर लिया। अब टीम इंडिया तीसरा वनडे मैच अपने नाम करके सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी।

यह भी पढ़ें

IND vs NZ ODI सीरीज के बीच टीम को लगा डबल झटका, दो धाकड़ खिलाड़ी हुए बाहर

पाकिस्तान के चार प्लेयर्स का हुआ टेस्ट डेब्यू, 20 साल के बल्लेबाज को मिला ओपनिंग करने का मौका

Latest Cricket News

SOURCE : KHABAR INDIAN TV