Home rss sports hindi IND vs PAK Match: हांगकांग सिक्सेस में भारत की खराब शुरुआत, पाकिस्तान...

IND vs PAK Match: हांगकांग सिक्सेस में भारत की खराब शुरुआत, पाकिस्तान ने 4 विकेट से हराया

3
0

Source :- KHABAR INDIATV

क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत का रोमांच शुरू हो चुका है। हांगकांग सिक्सेस 2026 के ग्रुप-सी मुकाबले में भारत और आमने-सामने हुए। इस मैच में पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से दिया। पाक कप्तान अब्बास अफरीदी ने टॉस जीता और उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 6 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 88 रन ही बना सकी। पाकिस्तान ने 89 रनों के टारगेट को 3.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 91 रन बनाकर हासिल कर लिया।

टॉस के वक्त भारतीय कप्तान क्रुणाल पांड्या ने कहा कि अगर वे टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी करना चुनते, लेकिन अब उन्हें अच्छी क्रिकेट खेलनी होगी। इस तरह के टूर्नामेंट की रणनीति के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि एक गेंदबाजी यूनिट के रूप में उनका मुख्य ध्यान हर गेंद को सिंगल या डॉट रखने पर होना चाहिए। यहां डॉट बॉल होना गोल्ड के बराबर है और सच कहें तो यह एक विकेट लेने के ही समान है, इसलिए वे देखेंगे कि आगे मैच कैसे आगे बढ़ता है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अपने तय 6 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाए और पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 89 रनों का लक्ष्य रखा है। भारतीय पारी के दौरान शुरुआत में विकेट जल्दी गिरने के बावजूद शशांक सिंह ने तूफानी पारी खेली और मात्र 11 गेंदों पर 2 छक्कों और 5 चौकों की मदद से शानदार 40 रन बनाए। उनके अलावा टी नटराजन ने नाबाद 12 रन, राहुल त्रिपाठी ने 9 रन का योगदान दिया। पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी में अब्दुल समद ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद शहजाद और अहमद डैनियल को 1-1 सफलता मिली।

हांगकांग सिक्सेस के लिए भारत और पाकिस्तान का स्क्वॉड

भारतीय टीम: नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या (कप्तान), शशांक सिंह, राहुल तेवतिया, कुलवंत खेजरोलिया, टी नटराजन

पाकिस्तान टीम: इरफान खान, ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), अब्दुल समद, साद मसूद, मुहम्मद शहजाद, अब्बास अफरीदी (कप्तान), अहमद डेनियल

Latest Cricket News

SOURCE : KHABAR INDIAN TV