Home rss sports hindi India vs Japan Final Live: जापान ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में...

India vs Japan Final Live: जापान ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में बनाई बढ़त, भारत मुकाबले में पीछे

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

India vs Japan Hockey Final Live Score: भारत और जापान के बीच गुरुवार को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला जा रहा है। भारत 7वीं बार खिताबी मुकाबला खेलने उतरा है।

India vs Japan Hockey Final Live Score: भारत और जापान की टीमों के बीच गुरुवार को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला खेला जा रहा है। जापान ने पहले ही क्वार्टर में बढ़त बना ली है। भारत ने दक्षिण कोरिया को सेमीफाइनल में 8-1 से रौंदकर फाइनल तक का सफर तय किया, जबकि जापान ने पहले सेमीफाइनल में मलेशिया के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में 5-2 से जीत दर्ज की।

पहले क्वार्टर में जापान रहा आगे

जापान की टीम ने पहले ही क्वार्टर में बढ़त बना ली। टीम के लिए पहला गोल मात्सुमोतो ने किया। मैच के शुरुआत में भारत उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सका है।

भारत ने रिकॉर्ड सातवीं बार इस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। भारत ने राउंड रॉबिन चरण में भी दक्षिण कोरिया को 8-0 से हराया था। मेजबान टीम टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है। उसने छह टीम के राउंड रॉबिन मुकाबलों में अपने सभी पांच मैच जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया था।

भारत का टूर्नामेंट में सफर

भारतीय हॉकी टीम पंजाब में आयोजित एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में अब तक अजेय रही है। भारत ने लीग मुकाबले में बांग्लादेश को 13-0, चीन को 5-2, जापान 4-1, मलेशिया को 4-1 और दक्षिण कोरिया को 8-0 से मात दी। इसके बाद सेमीफाइनल में कोरिया को 8-1 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई, जहां उसका सामना जापान से है।

भारतीय टीम के नाम 5 ट्रॉफी

पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में भारतीय हॉकी टीम का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। भारत इस टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम है। भारतीय हॉकी टीम ने रिकॉर्ड 5 बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है। भारत के अलावा पाकिस्तान ने यह खिताब 3 बार जीता है। भारत लगभग हर संस्करण में पोडियम (टॉप 3) फिनिश करने में सफल रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN