Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार INDIA ब्लॉक का चुनाव आयोग के खिलाफ मार्च, जया बच्चन भी हुईं...

INDIA ब्लॉक का चुनाव आयोग के खिलाफ मार्च, जया बच्चन भी हुईं शामिल, बोलीं- जब तक पैर साथ देंगे…

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/06/1200x900/01_Oct_jaya_1759308932103_1759308941139_1791273222955_UYKc_82c33ae5-8fb7-49e5-b6dd-f4a29cd2d8b5_OnGP.jpg

INDIA के 140 से अधिक सांसदों ने चुनाव आयोग और SIR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। इस मार्च में बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन भी शामिल हुई हैं।

SIR और चुनाव आयोग के विरोध में INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने मंगलवार को संसद भवन से निर्वाचन सदन तक मार्च निकाला। इस दौरान सांसदों ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन कर रहे सांसदों ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ जैसे नारे भी लगाए।

राहुल गांधी और अखिलेश यादव धरने पर बैठे

मार्च के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेता मौजूद रहे। ट्रांसपोर्ट भवन के पास पहुंचने के बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव धरने पर बैठ गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई।

विपक्षी सांसद SIR को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि मतदाता सूची में बदलाव को लेकर उनकी चिंताएं दूर की जानी चाहिए। इसी मुद्दे को लेकर वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

जया बच्चन ने कहा- पैर साथ देंगे तब तक चलूंगी

समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन भी इस मार्च में शामिल हुईं। जब उनसे पूछा गया कि वह कितनी दूर तक चलेंगी, तो उन्होंने कहा, “जब तक मेरे पैर साथ देंगे, तब तक चलूंगी।”

जया बच्चन ने इस प्रदर्शन को लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई बताया। उन्होंने कहा कि बीजेपी का काम हर आरोप को गलत बताना है, लेकिन विपक्ष अपना काम कर रहा है। उन्होंने भगवान गणेश का जिक्र करते हुए कहा कि गणेश जी कभी गलत कामों में मदद नहीं करते और वही सबकी रक्षा करेंगे।

निर्वाचन सदन के पास सुरक्षा बढ़ाई गई

विरोध मार्च को देखते हुए निर्वाचन सदन और आसपास के इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने कई जगह बैरिकेडिंग की थी, ताकि प्रदर्शनकारी आगे न बढ़ सकें। वहीं, आम आदमी पार्टी ने INDIA ब्लॉक के इस मार्च से दूरी बनाए रखी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN