Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/03/1200x900/samay_raina_still_alive_15_04_1776233914288_1776233923309_1783038012104_b2298f8b-cd45-4aa9-a3c6-66128ec3e803.pngIndia’s Got Latent 2 Episode 2: समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ अपना दूसरा एपिसोड लाने के लिए पूरी तरह तैयार है। आइए आपको इसकी रिलीज डेट और टाइम बताते हैं।
कॉमेडियन समय रैना का मशहूर और अनफिल्टर्ड टैलेंट-कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ एक बार फिर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। सीजन 2 के पहले एपिसोड के बाद में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बतौर गेस्ट नजर आए थे। वहीं अब इसका दूसरा एपिसोड रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है।
कब आएगा एपिसोड 2?
वैसे तो समय रैना ने वीडियो पोस्ट कर इस बात का ऐलान किया था कि उनके शो का हर नया एपिसोड हर दो हफ्ते बाद शनिवार को रिलीज किया जाएगा। इस हिसाब से दूसरा एपिसोड को कल यानी शनिवार, 4 जुलाई को ड्रॉप होगा। लेकिन समय ने पोस्ट शेयर कर दूसरे एपिसोड की रिलीज डेट बदल दी है।
अब कब और कितने बजे आएगा दूसरा एपिसोड?
अब ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ का दूसरा एपिसोड 3 जुलाई यानी आज आने वाला है। समय ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2 का दूसरा एपिसोड 3 जुलाई के दिन शाम 7 बजे नेटफ्लिक्स और मेरे यूट्यूब पर रिलीज होगा।’ अब अगर आप सोच रहे हैं कि समय ने अपना तय शेड्यूल क्यों बदला, तो इसकी सबसे बड़ी वजह है आलिया भट्ट और शरवरी की आने वाली स्पाई-थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ है।
‘अल्फा’ कब हो रही है रिलीज?
दरअसल, शो का पहला एपिसोड ‘अल्फा’ के प्रमोशन से जुड़ा हुआ था और यह फिल्म आज यानी शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसी खास मौके और फिल्म के हाइप को भुनाने के लिए समय रैना ने दूसरे एपिसोड को एक दिन पहले, यानी आज शुक्रवार (3 जुलाई) को ही रिलीज करने का फैसला किया है।
फैंस के लिए रखी पार्टी
समय रैना ने अपनी दूसरी स्टोरी में बताया कि उन्होंने मुंबई के वर्सोवा सोशल सहित कई जगहों पर शुक्रवार शाम 7 बजे ‘फैन वॉच पार्टिज’ भी रखी हैं। ताकि फैंस वहां बैठकर ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ का दूसरा एपिसोड देख सकें और साथ में मजा ले सकें।
नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर एक साथ धमाका
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का ये सीजन अपने नए और बड़े डिस्ट्रिब्यूशन फॉर्मेट को लेकर काफी चर्चा में है। जहां पहला सीजन सिर्फ यूट्यूब पर उपलब्ध था, वहीं सीजन 2 यूट्यूब के साथ-साथ ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी एक साथ स्ट्रीम किया जा रहा है। पहले ही एपिसोड ने व्यूज के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जहां यूट्यूब पर इसे चंद दिनों में करोड़ों व्यूज मिले, वहीं नेटफ्लिक्स की ‘ग्लोबल टॉप 10 नॉन-इंग्लिश शोज’ की लिस्ट में भी इसने अपनी जगह बनाई है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




