Source :- LIVE HINDUSTAN
Infinix GT 50 Pro की भारत में सेल शुरू हो गई है। फोन के साथ 24,999 रुपये का गेमिंग एक्सेसरीज पैकेज फ्री मिल रहा है। इसमें 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स हैं।
गेमिंग स्मार्टफोन पसंद करने वालों के लिए Infinix ने अपना नया फोन Infinix GT 50 Pro भारत में सेल के लिए उपलब्ध करा दिया है। इस स्मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 8400 Ultimate प्रोसेसर और 6500mAh की बैटरी दी गई है। इसकी खास बात यह है कि कंपनी फोन के साथ 24,999 रुपये की कीमत वाला गेमिंग एक्सेसरीज पैकेज भी फ्री दे रहा है। इसके अलावा ग्राहकों को बैंक डिस्काउंट और गेमिंग सब्सक्रिप्शन का फायदा भी मिलेगा।
Infinix GT 50 Pro की कीमत और ऑफर्स
Infinix GT 50 Pro को भारत में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 69,999 रुपये रखी गई है। हालांकि, SBI डेबिट और क्रेडिट कार्ड के साथ क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके बाद फोन का इफेक्टिव प्राइस 64,999 रुपये हो जाता है।
फोन के साथ कंपनी 24,999 रुपये की कीमत वाला GT 50 Pro Gaming Ecosystem फ्री दे रही है। इस पैकेज में GT NX Station, GT NX Controller, GT Cooling Fan Cum Charger और GT 50 Pro MagSafe Cover शामिल हैं। इसके अलावा ग्राहक सिर्फ 1 रुपये में 28 दिनों का JioGames Pro Pass भी ले सकते हैं, जिसका नॉर्मल प्राइस 499 रुपये है।
यह स्मार्टफोन Flipkart और Infinix के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। इसे Black Abyss और Red Blaze कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
Infinix GT 50 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
Infinix GT 50 Pro में 6.78 इंच का LTPS AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 1.5K रेजॉल्यूशन (1208×2644 पिक्सल) और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स तक है। इसकी सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है।
दमदार परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8400 Ultimate प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ Mali-G720 MC7 GPU, 12GB LPDDR5X रैम और 256GB स्टोरेज दी गई है। फोन Android 16 पर आधारित XOS 16 पर काम करता है।
गेमिंग के लिए इसमें HydroFlow Liquid Cooling सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा फोन में प्रेशर-सेंसिटिव शोल्डर ट्रिगर्स भी मिलते हैं, जिनकी मदद से गेम खेलते समय निशाना लगाने और फायरिंग जैसे कंट्रोल इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
कैमरा और बैटरी भी दमदार
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
फोन में 6500mAh की बैटरी मिलती है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा 10W रिवर्स वायर्ड और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। फोन का वजन 198 ग्राम है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



