Home rss sports hindi अर्शदीप सिंह ने रच दिया नया इतिहास, T20I में पूरे किए 150...

अर्शदीप सिंह ने रच दिया नया इतिहास, T20I में पूरे किए 150 विकेट, आयरिश गेंदबाज का तोड़ा रिकॉर्ड

4
0

Source :- KHABAR INDIATV

टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने टी20 इंटरनेशनल में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह T20I में 150 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने हैं। उन्होंने ये ऐतिहासिक उपलब्धि न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के चौथे मैच में हासिल की है। अपनी सटीक और धारदार गेंदबाजी के दम पर अर्शदीप ने यह बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। इसके अलावा उन्होंने इस मुकाबले में कुछ और रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

अर्शदीप सिंह ने तोड़ा जोश लिटिल का रिकॉर्ड

अर्शदीप सिंह ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक और बड़ा इतिहास रच दिया है। साल 2026 में अपनी घातक गेंदबाजी के दम पर अर्शदीप ने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में आयरलैंड के तेज गेंदबाज जोश लिटिल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जोश लिटिल ने साल 2022 में 39 विकेट लिए थे, लेकिन अर्शदीप ने इस साल शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक 40 विकेट अपने नाम कर लिए हैं और इस मामले में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में वानिंदु हसरंगा तीसरे नंबर पर हैं, उन्होंने 2024 में 38 विकेट लिए थे।

वानिंदु हसरंगा को भी अर्शदीप ने छोड़ा पीछे

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दिन के हिसाब से सबसे तेज 150 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज बने हैं। अर्षदीप ने अपने डेब्यू के महज 1577 दिनों के भीतर ही यह शानदार मुकाम हासिल कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने श्रीलंका के बेहतरीन स्पिनर वानिंदु हसरंगा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने 150 विकेट तक पहुंचने के लिए 2325 दिन लिए थे। लेकिन अब ये रिकॉर्ड अर्शदीप सिंह के नाम हो गया है।

खास लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंचे अर्शदीप

अर्शदीप ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक और बड़ा मुकाम हासिल किया है। वह गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 150 विकेट पूरे करने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। अर्शदीप ने अपने डेब्यू के बाद से इस ऐतिहासिक आंकड़े तक पहुंचने के लिए 2143 गेंदें लिए हैं। इस मामले में श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा (2035 गेंदें) पहले और अफगानिस्तान के राशिद खान (2098 गेंदें) दूसरे नंबर पर हैं, जबकि अर्शदीप ने तीसरे सबसे तेज गेंदबाज के रूप में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

यह भी पढ़ें

फ्री में कैसे देखें भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा टी20 मैच, किस चैनल पर होगा लाइव टेलीकास्ट

मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 के लिए किया नए कोचिंग स्टाफ का ऐलान, रॉबिन उथप्पा-टी दिलीप की हुई एंट्री

Latest Cricket News

SOURCE : KHABAR INDIAN TV