Home - iPhone खरीदते हैं तो Samsung की भी होती है कमाई! क्या आपको...

iPhone खरीदते हैं तो Samsung की भी होती है कमाई! क्या आपको पता है पूरा सच?

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Apple और Samsung भले ही स्मार्टफोन मार्केट में एक-दूसरे के बड़े कॉम्पिटीटर हैं, लेकिन iPhone की सेल से Samsung के कंपोनेंट बिजनेस को भी फायदा होता है।

Apple और Samsung स्मार्टफोन मार्केट की दो सबसे बड़ी कॉम्पिटीटिव कंपनियों में शामिल हैं। दोनों कंपनियां प्रीमियम फोन सेगमेंट में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं। iPhone के सामने Samsung के Galaxy स्मार्टफोन खड़े होते हैं और दोनों कंपनियां अपने फोन की खासियतों को लेकर यूजर्स को अट्रैक्ट करती हैं। हालांकि इस मुकाबले की एक खास बात यह है कि अगर कोई यूजर iPhone खरीदता है, तो इससे सिर्फ Apple को ही फायदा नहीं होता। कुछ मामलों में उसी iPhone की सेल से Samsung भी कमाई करता है।

खास बात यह है कि Samsung सिर्फ Galaxy स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी नहीं है। Samsung का काम इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स तक भी फैला हुआ है। कंपनी की अलग-अलग यूनिट्स डिस्प्ले और मेमोरी चिप जैसे काम के कंपोनेंट बनाती हैं। Apple अपने iPhone के लिए दुनिया की अलग-अलग कंपनियों से कंपोनेंट खरीदता है और Samsung भी उसकी सप्लाई चेन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुका है।

Samsung बनाता है OLED डिस्प्ले

सबसे बड़ा उदाहरण iPhone का OLED डिस्प्ले है। Samsung Display दुनिया की बड़ी OLED डिस्प्ले मेकर कंपनियों में शामिल है और Apple के लिए भी OLED पैनल की सप्लाई करती रही है। इसका सीधा मतलब यह है कि जब Apple ढेरों iPhone बनाता और बेचता है, तो उसके लिए डिस्प्ले की जरूरत पड़ती है। अगर उन डिस्प्ले की सप्लाई Samsung से होती है, तो iPhone की सेल बढ़ने के साथ Samsung के डिस्प्ले बिजनेस को भी फायदा मिलता है।

फोल्डेबल iPhone के मामले में यह रिश्ता और खास हो जाता है। फोल्डेबल फोन में इस्तेमाल होने वाला OLED डिस्प्ले सामान्य स्मार्टफोन डिस्प्ले के मुकाबले ज्यादा मुश्किल होता है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Apple के फोल्डेबल iPhone के लिए Samsung Display को पैनल सप्लाई करने का बड़ा मौका मिला है। ऐसे में Apple का फोल्डेबल फोन सफल रहता है और इसकी सेल बढ़ती है, तो Samsung के डिस्प्ले यूनिट के लिए भी यह बड़ा बिजनेस बन सकता है।

ये कंपोनेंट्स भी बनाता है Samsung

Samsung का फायदा सिर्फ डिस्प्ले तक सीमित नहीं है। कंपनी मेमोरी चिप बनाने वाली दुनिया की बड़ी कंपनियों में भी शामिल है। स्मार्टफोन में RAM और स्टोरेज के लिए मेमोरी चिप की जरूरत होती है। Apple जैसे बड़े ग्राहक के लिए इस तरह के कंपोनेंट की सप्लाई भी Samsung के सेमीकंडक्टर बिजनेस के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है।

साफ है कि Apple और Samsung की कहानी सिर्फ दो स्मार्टफोन कंपनियों की टक्कर तक सीमित नहीं है। फोन बेचने के मामले में दोनों आमने-सामने हैं, लेकिन सप्लाई चेन में एक कंपनी दूसरी की ग्राहक भी है। यानी आपने iPhone खरीदा, Apple को फोन बेचने से फायदा हुआ और उसमें Samsung का कंपोनेंट लगा है, तो iPhone की सेल से Samsung के रिलेटेड बिजनेस को भी कमाई हुई।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN