Home - iPhone खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! Apple दे रहा ₹17,000 तक...

iPhone खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! Apple दे रहा ₹17,000 तक की बचत का मौका, ऐसे उठाएं फायदा

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

iPhone की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद Apple ने ग्राहकों को बड़ा मौका दिया है। iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और iPhone 17 समेत कई मॉडल पर ₹10,000 तक Exchange Bonus, ₹7,000 तक Cashback और EMI का फायदा मिल सकता है। जानिए किस iPhone पर कितना ऑफर मिल रहा है।

Apple ने भारत में नए iPhone की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी के बाद अब ग्राहकों को राहत देने के लिए कैशबैक, एक्सचेंज बोनस और ईएमआई जैसे ऑफर्स का सहारा लिया है। कंपनी की यह तैयारी ऐसे समय में सामने आई है, जब त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है और महंगे iPhone की कीमत खरीदारों के बजट पर असर डाल सकती है। Moneycontrol की रिपोर्ट के मुताबिक, रिटेल सोर्सेज ने बताया है कि iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पर ग्राहकों को ₹7,000 तक का कैशबैक मिल सकता है। इसके अलावा पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर ₹10,000 तक का अतिरिक्त फायदा मिलने की बात कही गई है। यानी Apple ने फोन की कीमत कम नहीं की है, लेकिन अलग-अलग ऑफर्स के जरिए उसकी खरीदारी का कुल खर्च कुछ कम करने की कोशिश की है।

एप्पल ने बढ़ाई इन iPhones की कीमत

भारत में Apple ने इस बार कई iPhone मॉडल की कीमतें बढ़ाई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 17 की शुरुआती कीमत अब ₹99,900 है, जो पिछले iPhone 17 के मुकाबले करीब 20.5 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,64,900 और iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत ₹1,79,900 बताई गई है। iPhone Air की कीमत में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। इसके 1TB मॉडल की कीमत ₹2,24,900 तक पहुंच गई है।

iPhone 17 और 18 सीरीज के फोन्स पर 7,000 रुपए तक का कैशबैक

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पर ग्राहकों को 7,000 रुपए तक Cashback मिल सकता है। वहीं iPhone 17 पर ₹5,000 तक Cashback मिल सकता है। इसके अलावा iPhone Air पर ₹4,000 तक, iPhone 17e और iPhone 16 पर ₹3,000 तक और iPhone 15 पर ₹2,000 तक Cashback का फायदा बताया गया है।

पुराने फोन के बदले ₹10,000 तक का फायदा

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर ₹10,000 तक का अतिरिक्त फायदा मिल सकता है। iPhone 17 के मामले में Exchange Bonus ₹8,000 तक बताया गया है। हालांकि यहां एक बात समझना जरूरी है कि Exchange Bonus और पुराने फोन की कीमत अलग-अलग चीजें हैं। आपके पुराने फोन की असली कीमत उसके मॉडल, कंडीशन और वैल्यू के आधार पर अलग हो सकती है। अगर आपको कैशबैक और एक्सचेंज बोनस दोनों का फायदा मिल जाता है तभी आपको 17000 रुपए तक की छूट मिल जाएगी।

iPhone खरीदने वालों के लिए बढ़िया EMI ऑप्शन भी

Apple ने महंगे iPhone की खरीदारी को आसान बनाने के लिए EMI ऑप्शन पर भी जोर दिया है। iPhone 17 को 18 महीने और 24 महीने की इंटरेस्ट-फ्री EMI पर खरीदा जा सकता है।

‘iPhone for Life’ प्लान भी आया काम

Apple का ‘iPhone for Life’ प्लान भी महंगे iPhone की खरीद को आसान बनाने का एक तरीका है। इस प्लान में ग्राहक फोन की कीमत का 75 प्रतिशत हिस्सा 24 महीने की किस्तों में चुका सकता है। बाकी 25 प्रतिशत रकम दो साल बाद देनी होती है। इस प्लान में Down Payment नहीं है और 24 महीने की Interest-Free EMI का ऑप्शन मिलता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN