Home - iPhone 18 खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, 2027 में...

iPhone 18 खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, 2027 में फिर बढ़ सकती है कीमत

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

iPhone 18 सीरीज की कीमत 2027 में फिर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। मेमोरी और चिप की बढ़ती लागत को संभावित कीमत बढ़ोतरी की बड़ी वजह बताया जा रहा है।

कैलिफोर्निया की टेक कंपनी Apple ने हाल ही में iPhone की नई सीरीज को लॉन्च किया है, लेकिन अब अगली चिंता इसकी कीमत को लेकर सामने आ रही है। Gizmochina की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 18 सीरीज की कीमत 2027 में एक बार फिर बढ़ सकती है। इसकी बड़ी वजह स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाली मेमोरी और स्टोरेज चिप्स की बढ़ती लागत बताई जा रही है। हालांकि, Apple की तरफ से अभी इस संभावित कीमत बढ़ोतरी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Gizmochina की रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung ने स्मार्टफोन कंपनियों के साथ DRAM और NAND मेमोरी की कीमतों को लेकर बातचीत की है। Apple के साथ भी नई कीमतों पर समझौता होने की बात कही जा रही है, जो 2027 की पहली तिमाही से लागू हो सकती हैं। मौजूदा जानकारी के अनुसार, LPDDR5X RAM की कीमत करीब 1.50 डॉलर प्रति गीगाबिट से बढ़कर लगभग 2 डॉलर और NAND की कीमत 0.26 डॉलर से बढ़कर करीब 0.33 डॉलर प्रति गीगाबिट हो सकती है। यानी RAM की कीमत में लगभग 33 फीसदी और NAND की कीमत में करीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान है।

कुल लागत पर पड़ सकता है असर

मेमोरी की बढ़ती कीमतों का असर iPhone के Bill of Materials यानी फोन को बनाने की कुल लागत पर पड़ सकता है। TrendForce के अनुमान के मुताबिक, 256GB iPhone 18 Pro की कंपोनेंट लागत iPhone 17 Pro के मुकाबले करीब 38 फीसदी अधिक हो सकती है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2027 की पहली छमाही तक मेमोरी की हिस्सेदारी कुल कंपोनेंट लागत में 40 फीसदी से ज्यादा हो सकती है।

सिर्फ मेमोरी ही Apple के लिए चुनौती नहीं है। Apple के चिप सप्लायर TSMC की तरफ से भी 2027 में चिप की कीमतों में 5 से 10 फीसदी तक बढ़ोतरी की रिपोर्ट सामने आई है। बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग, मटेरियल और नई फैक्ट्रियों की लागत को इसकी वजह बताया गया है। हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि बढ़ी हुई पूरी लागत सीधे ग्राहकों पर डाली जाए। Apple कुछ लागत खुद भी वहन कर सकता है या कीमत बढ़ाने के बजाय दूसरे तरीकों से मार्जिन को संभाल सकता है।

भारतीय ग्राहकों को लग सकता है झटका

भारत में कीमतों की तस्वीर और भी महत्वपूर्ण हो सकती है। मौजूदा iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत भारत में 1,64,900 रुपये और iPhone 18 Pro Max की कीमत 1,79,900 रुपये है। अगर भविष्य में Apple कीमत बढ़ाता है, तो भारतीय ग्राहकों के लिए नया iPhone और महंगा हो सकता है।फिलहाल Apple की ओर से 2027 के iPhone की कीमतों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN