Source :- LIVE HINDUSTAN
Samsung Galaxy S26 FE की भारत में 79,999 रुपये में सेल शुरू हो गई है। फोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Exynos 2500 चिप, 50MP ट्रिपल कैमरा, 4,900mAh बैटरी और 7 साल के अपडेट मिलते हैं।
Samsung के नए फैन एडिशन स्मार्टफोन Galaxy S26 FE की भारत में सेल सोमवार 21 सितंबर से शुरू हो गई है। कंपनी का यह नया स्मार्टफोन Galaxy S26 सीरीज के नीचे पोजिशन किया गया है। फोन में फ्लैगशिप सीरीज से जुड़े कई फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें 120Hz Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले, Exynos 2500 प्रोसेसर, ट्रिपल रियर कैमरा और वायरलेस चार्जिंग शामिल हैं। भारत में फोन को सिर्फ 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है।
नए Samsung Galaxy S26 FE में 6.7 इंच का FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन का वजन करीब 193 ग्राम है और इसकी मोटाई 7.4mm है। डिवाइस को IP68 रेटिंग मिली है, यानी यह धूल और पानी से सुरक्षा के लिए सर्टिफाइड है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
दमदार परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में Samsung का Exynos 2500 प्रोसेसर दिया गया है, जो 3nm प्रोसेस पर आधारित है। भारत में इसे 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। फोन Android 17 पर आधारित One UI 9 पर चलता है। Samsung इस फोन के लिए 7 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रहा है।
ऐसा है कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए Galaxy S26 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS के साथ 50MP का मुख्य कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और OIS के साथ 8MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी और फास्ट चार्जिंग
फोन में 4900mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। Samsung के मुताबिक, 45W चार्जर से फोन करीब 30 मिनट में 69 फीसदी तक चार्ज हो सकता है। इसके अलावा इसमें 15W वायरलेस चार्जिंग और Wireless PowerShare का सपोर्ट भी मिलता है।
AI फीचर्स और कनेक्टिविटी
Galaxy S26 FE में Gemini Omni समेत कई AI फीचर्स दिए गए हैं। यह फीचर फोन की Gallery में मौजूद फोटो और वीडियो का इस्तेमाल करके वीडियो क्लिप बनाने और एडिट करने में मदद कर सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, Wi-Fi Direct और Bluetooth 5.4 का सपोर्ट मिलता है।
Galaxy S26 FE की कीमत और ऑफर्स
Samsung Galaxy S26 FE की भारत में कीमत 79,999 रुपये रखी गई है। यह फोन Pistachio, Blueberry और Graphite कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। कंपनी पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 8,000 रुपये तक का अपग्रेड बोनस दे रही है। इसके अलावा चुनिंदा NBFC पार्टनर्स के जरिए बिना डाउन पेमेंट के 30 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया गया है। 40 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध है, हालांकि इसमें 10 महीने का डाउन पेमेंट शामिल है।
Samsung कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 7,000 रुपये तक का कैशबैक या 12 महीने की नो-कॉस्ट बैंक EMI भी दे रहा है। Samsung के ई-स्टोर से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 18 महीने की बैंक EMI का विकल्प भी मिल सकता है। कंपनी के अनुसार, कुछ EMI विकल्पों के साथ 3,000 रुपये का एक्सट्रा अपग्रेड बोनस भी उपलब्ध है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




