Home - iPhone 18 Pro का लग्जरी अवतार लॉन्च, 24 कैरेट गोल्ड और कार्बन...

iPhone 18 Pro का लग्जरी अवतार लॉन्च, 24 कैरेट गोल्ड और कार्बन फाइबर से सजा फोन; इतनी कीमत

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Caviar ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max का खास Contrast Edition लॉन्च किया है, जिसमें 24 कैरेट गोल्ड, टाइटेनियम और फोर्ज्ड कार्बन फाइबर जैसे प्रीमियम मटीरियल इस्तेमाल किए गए हैं। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं। 

लग्जरी iPhones में में 24 कैरेट गोल्ड, टाइटेनियम और फोर्ज्ड कार्बन फाइबर यूज किए गए हैं।

ऐपल के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के लॉन्च के कुछ ही दिनों बाद लग्जरी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Caviar ने इनका एक बेहद खास और महंगा लग्जरी एडिशन पेश किया है। Caviar ने iPhone 18 Pro और Pro Max के लिए Contrast Edition कलेक्शन लॉन्च किया है। इस सीरीज में फोन के डिजाइन को 24 कैरेट गोल्ड, टाइटेनियम और फोर्ज्ड कार्बन फाइबर जैसे प्रीमियम मटीरियल से कस्टमाइज किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 6 लाख रुपये से ज्यादा है।

Caviar Contrast Edition को कुल पांच अलग-अलग डिजाइन में पेश किया गया है। खास बात यह है कि हर डिजाइन की सिर्फ 50 यूनिट तैयार की जाएंगी। कंपनी के मुताबिक यह कलेक्शन Apple की 50वीं और Caviar की 15वीं एनिवर्सरी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यानी यहां फोन के फीचर्स से ज्यादा इसकी एक्सक्लूसिवनेस और डिजाइन पर जोर दिया गया है।

ब्लैक टाइटेनियम वाले डिजाइन

नए कलेक्शन में Titanium Grey और Black Moon मॉडल शामिल हैं। Titanium Grey में ग्रे iPhone 18 Pro के साथ ब्लैक टाइटेनियम पैनल दिया गया है। वहीं Black Moon मॉडल में ब्लैक बॉडी के साथ ब्रश्ड सिल्वर टाइटेनियम इंसर्ट और PVD-कोटेड टाइटेनियम Apple लोगो मिलता है। दोनों मॉडल की शुरुआती कीमत 256GB स्टोरेज के लिए 7,130 डॉलर यानी करीब 6.3 लाख रुपये है।

Caviar-iPhone-18-Pro

इतनी है कार्बन फाइबर मॉडल की कीमत

कार्बन फाइबर पसंद करने वालों के लिए Sky Blue और Dark Red मॉडल तैयार किए गए हैं। Sky Blue वेरिएंट में हल्के नीले रंग की बॉडी के साथ डार्क फोर्ज्ड कार्बन फाइबर पैनल मिलता है। Dark Red मॉडल में बरगंडी बॉडी, पर्पल पैटर्न वाला फोर्ज्ड कार्बन इंसर्ट और 24 कैरेट गोल्ड Apple लोगो दिया गया है। इसकी कीमत 7,410 डॉलर यानी करीब 6.5 लाख रुपये है।

गोल्ड वाइन मॉडल सबसे महंगा

सबसे महंगा Gold Wine मॉडल है, जिसकी कीमत 7,840 डॉलर यानी करीब 6.9 लाख रुपये के करीब है। इसमें डीप वाइन कलर की बॉडी के साथ ज्वेलरी एलॉय इंसर्ट पर डबल 999 फाइन यानी 24 कैरेट गोल्ड प्लेटिंग की गई है।

हालांकि, इन महंगे Caviar iPhone में इंटरनल हार्डवेयर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी कैमरा, प्रोसेसर, डिस्प्ले और बाकी प्रमुख स्पेसिफिकेशन असली iPhone 18 Pro और Pro Max जैसे ही रहते हैं। एक्सट्रा कीमत मुख्य रूप से कस्टम डिजाइन, प्रीमियम मटीरियल, पैकेजिंग और लिमिटेड एडिशन होने के लिए चुकानी पड़ती है। बता दें, Caviar ने इन मॉडल्स की सेल अपनी वेबसाइट के जरिए शुरू कर दी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN