Home - iPhone Duo को टक्कर देने आ रहा Motorola का नया फोल्डेबल फोन,...

iPhone Duo को टक्कर देने आ रहा Motorola का नया फोल्डेबल फोन, 165Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Motorola Razr Flex 27 को दिसंबर 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोल्डेबल फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले, 12GB RAM और 5000mAh की बैटरी मिल सकती है। यह फोन iPhone के नए फोल्ड फोन को टक्कर देगा:

Apple के अपकमिंग iPhone Duo को टक्कर देने के लिए Motorola एक नया फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश करने तैयारी कर रहा है। इस फोन को Motorola Razr Flex 27 नाम से लॉन्च किए जाने की चर्चा है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी के इस नए फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी मिल सकती है। इसके अलावा, फोन में 50MP के दो रियर कैमरे और 12GB RAM मिलने की उम्मीद है। इस फोल्डेबल फोन को दिसंबर 2026 के मिड में ग्लोबल मार्केट में पेश किए जाने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि नया Razr Flex 27 संभावित iPhone Duo को कितनी टक्कर दे पाता है।

Motorola Razr Flex 27 में मिल सकते हैं ये फीचर्स

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Motorola Razr Flex 27 में 6.92 इंच की इनर AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। फोन को खोलने पर यूजर को इस बड़ी स्क्रीन पर वीडियो देखने, गेम खेलने और एक साथ कई ऐप इस्तेमाल करने के लिए ज्यादा जगह मिल सकती है। इसकी मेन स्क्रीन में 165Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है। फोन में 4.97 इंच की बाहरी स्क्रीन भी दी जा सकती है। इसकी मदद से फोन को खोले बिना नोटिफिकेशन देखने और कुछ जरूरी काम करने की सुविधा मिल सकती है।

परफॉर्मेंस के मामले में Motorola Razr Flex 27 में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलने की बात कही गई है। फोन का नाम और प्रोसेसर से जुड़ी जानकारी Geekbench 6 की लिस्टिंग के आधार पर चर्चा में आई है।

50MP के दो रियर कैमरे मिल सकते हैं

फोटोग्राफी के लिए Motorola Razr Flex 27 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। लीक के मुताबिक, इसके पीछे 50MP का मेन कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP के फ्रंट कैमरे मिलने की भी चर्चा है।

5000mAh बैटरी और 25W वायरलेस चार्जिंग

बैटरी के मामले में Motorola Razr Flex 27 में 5000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। फोन में 25W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि, इसकी वायर्ड चार्जिंग स्पीड के बारे में अभी साफ जानकारी नहीं है।

कॉम्पैक्ट डिजाइन में आ सकता है Motorola का नया फोन

Motorola के इस फोल्डेबल फोन की एक खास बात इसका संभावित डिजाइन हो सकता है। लीक के अनुसार, फोन को खोलने पर इसकी मोटाई करीब 5.8mm और बंद करने पर करीब 12.6mm हो सकती है। इसका वजन लगभग 215 ग्राम बताया गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN