Source :- LIVE HINDUSTAN
Apple iPhone Ultra के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं और इसकी कीमत जानने के लिए उत्सुक है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारत में मुड़ने वाले ऐप्पल फोन iPhone Ultra की कीमत कितनी होगी, इसकी एक लीक डिटेल सामने आ गई है। देखें इसे खरीदने के लिए कितना बजट रखना होगा…
Apple का पहला मुड़ने वाला आईफोन लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में है। हर कोई इसकी पहली झलक देखने और इसकी कीमत जानने के लिए उत्सुक है। उम्मीद है कि ऐप्पल इस साल सितंबर में iPhone 18 लाइनअप लॉन्च करेगा। इस नई सीरीज के साथ, कंपनी अपना पहला फोल्डेबल डिवाइस भी लॉन्च कर सकती है, जिसे iPhone Ultra कहा जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इनमें से किसी भी डिवाइस की पुष्टि नहीं की है, लेकिन इसके बावजूद फोल्डेबल आईफोन के कई रेंडर और लीक ऑनलाइन सामने आ रहे हैं, जिससे हिंट मिलता है कि कंपनी इस फोन पर काम कर रही है
अगर आप यह जानने चाहते हैं कि भारत में इसे खरीदने के लिए कितने पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं, तो चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई संभावित कीमत और इसके संभावित स्पेसिफिकेशन्स पर…
भारत में इतनी होगी Apple iPhone Ultra की कीमत
टाइम्सनाउ की रिपोर्ट के अनुसार, ऐप्पल का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone 18 सीरीज के साथ सितंबर में भारत में लॉन्च होने की संभावना है। भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत 2,00,000 रुपये से 2,25,000 रुपये के बीच होने की उम्मीद है।
Apple iPhone Ultra के बेसिक स्पेसिफिकेशन्स
iPhone Ultra में 7.8-इंच का OLED मेन डिस्प्ले और 5.5-इंच का आउटर डिस्प्ले होने की संभावना है। माना जा रहा है कि दोनों पैनल में सैमसंग की M16 OLED टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। उम्मीद है कि यह स्मार्टफोन कंपनी के A20 Pro चिपसेट पर चलेगा। ह चिप 2nm प्रोसेस पर बनी है और A19 Pro के मुकाबले परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी में काफी बेहतर होगी। यह भी कहा जा रहा है कि इस डिवाइस में 12GB रैम और 1TB तक की स्टोरेज होगी। बैटरी की बात करें तो इसमें लगभग 5800mAh की बैटरी हो सकती है। हालांकि, कंपनी आमतौर पर अपने आईफोन की बैटरी और रैम नहीं बताती हैं।
कहा जा रहा है कि फोटोग्राफी के लिए, iPhone Ultra पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 48MP प्राइमरी सेंसर और 48MP अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल हो सकता है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए, स्मार्टफोन को 18MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। प्रो मॉडल के विपरीत, यह स्मार्टफोन टेलीफोटो लेंस को छोड़ सकता है, जिसका मतलब है कि फोन में जूमिंग कैपेबिलिटी की कमी हो सकती है। iPhone Air की तरह, यह डिवाइस भी सभी बाजारों में फिजिकल SIM ट्रे को पूरी तरह से हटाकर eSIM का इस्तेमाल कर सकता है, जिससे बड़ी बैटरी के लिए अंदर ज्यादा जगह मिल जाएगी। AI की बात करें तो, उम्मीद है कि iPhone Fold को iOS 27 के साथ आने वाले नए Siri से फायदा मिलेगा।
डिजाइन की बात करें को, यह Samsung Galaxy Z Fold 7 समेत बाजार में मौजूद ज्यादातर फोल्डेबल फोन की तुलना में काफी ज्यादा चौड़ा हो सकता है। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि यह थोड़ा छोटा होगा, जिससे इसे एक कॉम्पैक्ट, पासपोर्ट जैसा साइज मिल सकता है, जो इसे फोल्डेबल फोन की भीड़ से अलग बनाएगा। हिंज की बात करें तो, कहा जा रहा है कि ऐप्पल लिक्विड मेटल मैकेनिज्म का इस्तेमाल करेगा। पीछे की तरफ, आपको एक कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा जो iPhone Air जैसा ही लगेगा, हालांकि इस बार इसमें दो कैमरे होंगे।
यह फोन अपने क्रीज-फ्री इंटरनल डिस्प्ले के कारण बाकी फोल्डेबल फोन से अलग दिख सकता है, जो अन्य फोल्डेबल स्मार्टफोन को इस मामले में तगड़ी टक्कर दे सकता है। इसकी बॉडी में टाइटेनियम फ्रेम का उपयोग किया जा सकता है, जिससे इसके मजबूत और लाइटवेट होने की उम्मीद है। फोल्ड होने पर यह एक साथ रखे गए दो बेहद पतले आईफोन जैसा दिखेगा। यह भी कहा जा रहा है कि बंद होने पर लगभग 9.23 एमएम की मोटाई के साथ, iPhone Fold फोल्डेबल फोन की दुनिया में सबसे पतले डिवाइस में से एक हो सकता है। इसके व्हाइट और ब्लैक कलर में आने की संभावना है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






