Source :- LIVE HINDUSTAN
IPO News: आज 6 कंपनियों का आईपीओ खुल रहा है। यह सभी कंपनी एसएमई सेगमेंट के हैं। आइए जानते हैं किस कंपनी का कितना प्राइस बैंड है? वहीं, ग्रे मार्केट में किसकी क्या स्थिति है?
1-Teja Engineering Industries IPO
कंपनी के आईपीओ का साइज 37.36 करोड़ रुपये है। कंपनी आईपीओ के जरिए 17 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। आईपीओ का प्राइस बैंड 220 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 600 शेयरों का एक लॉट बनाया है। निवेशकों को कम से कम 264000 रुपये का इनवेस्टमेंट करना होगा। ग्रे मार्केट में आईपीओ जीरो रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।
2- Atharva Polyplast IPO
इस कंपनी के आईपीओ का साइज 27 करोड़ रुपये है। कंपनी आईपीओ के जरिए 45 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। आईपीओ का प्राइस बैंड 55 रुपये से 60 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। इस आईपीओ का लॉट साइज 2000 शेयरों का बनाया गया है। इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 8 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।
3- Seemax Resources IPO
इस कंपनी के आईपीओ का साइज 19.74 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 14 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। आईपीओ का प्राइस बैंड 134 रुपये से 141 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। ग्रे मार्केट में आईपीओ जीरो रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर है।
4- Sampark India Logistics IPO
इस कंपनी के आईपीओ का साइज 27.22 करोड़ रुपये का है। कंपनी का इश्यू पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। आईपीओ के लिए कंपनी ने 80 रुपये से 84 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है। आईपीओ का लॉट साइज 1600 शेयरों का बनाया गया है। निवेशकों को कम से कम 3200 शेयरों पर एक साथ दांव लगाना होगा। ग्रे मार्केट में यह आईपीओ जीरो रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।
5- Vinit Mobile IPO
इस कंपनी के आईपीओ का साइज 34.13 करोड़ रुपये का है। आईपीओ का प्राइस बैंड 150 रुपये से 158 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 800 शेयरों का एक लॉट बनाया गया है। निवेशकों को कम से कम 1600 शेयरों पर दांव लगाना होगा। ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ सबसे अच्छी स्थिति में है। इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार आईपीओ 30 रुपये के प्रीमियम पर आज ट्रेड कर रहा है।
6- Kratikal Tech IPO
इस आईपीओ का साइज 39.69 करोड़ रुपये का है। कंपनी ने आईपीओ के लिए 128 रुपये से 135 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है। रिटेल निवेशकों को कम से कम 2000 शेयरों पर एक साथ दांव लगाना होगा।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




