Home rss business hindi IPO खुला NSE का, लेकिन SBI, बैंक ऑफ बड़ौदा समेत ये शेयर...

IPO खुला NSE का, लेकिन SBI, बैंक ऑफ बड़ौदा समेत ये शेयर क्यों उछले?

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

आज NSE यानी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के IPO के पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलते ही IFCI, एसबीआई, न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी, GIC Re और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसी कंपनियों के शेयर रॉकेट बन गए हैं। इनमें 8 प्रतिशत तक की तेजी देखी गई, जबकि बाजार हिचकोले ले रहा है। यह तेजी इसलिए है क्योंकि ये सब इस IPO में अपनी हिस्सेदारी बेच रही हैं। इससे निवेशकों को अपनी होल्डिंग की वैल्यू अनलॉक करने का मौका मिला है।

जब कोई कंपनी किसी दूसरी कंपनी के IPO में अपनी हिस्सेदारी बेचती है, तो उसे अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद होती है। इससे उस कंपनी की बैलेंस शीट मजबूत होती है और निवेशकों को लगता है कि कंपनी को अच्छा मुनाफा होगा। इसी उम्मीद में इन कंपनियों के शेयरों में गुरुवार को खरीदारी देखी जा रही है।

किन शेयरों में कितनी बढ़त

IFCI लिमिटेड का शेयर 7.81% चढ़कर 80.95 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया। IFCI की सब्सिडियरी स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SHCIL) NSE IPO में 61,87,500 इक्विटी शेयर बेचने की तैयारी में है। SHCIL के पास NSE में 4.44% की हिस्सेदारी है।

न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी (NIACL) के शेयर 6.91% बढ़कर 196.91 पर पहुंच गया है। NIACL के पास NSE में 1.42% हिस्सेदारी है और वह इस इश्यू में 1,05,00,000 शेयर तक बेच सकती है। SBI, GIC Re और बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) के शेयरों में भी तेजी देखी गई, क्योंकि ये सभी NSE में अपनी हिस्सेदारी बेचने वाली कंपनियों में शामिल हैं।

आखिर NSE IPO में खास क्या है?

  • NSE का यह IPO पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है, यानी कंपनी नए शेयर जारी नहीं कर रही, बल्कि मौजूदा शेयर होल्डर्स अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं।
  • IPO का प्राइस बैंड 1,700 से 1,785 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। एक लॉट में 8 शेयर हैं, यानी ऊपरी प्राइस बैंड पर एक रिटेल निवेशक को आवेदन करने के लिए कम से कम 14,280 रुपये की जरूरत होगी।
  • IPO के जरिए कुल ₹22,561 करोड़ जुटाने का लक्ष्य है, जिसमें 12.64 करोड़ शेयर बेचे जाएंगे।
  • LIC सबसे बड़ा एंकर निवेशक

    IPO से पहले NSE ने एंकर निवेशकों से करीब 6,746 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसमें भारतीय जीवन बीमा निगम यानी LIC सबसे बड़ा एंकर निवेशक बना है, साथ ही गोल्डमैन सैक्स, फ्रैंकलिन टेम्पलटन, फिडेलिटी जैसे बड़े विदेशी निवेशकों ने भी हिस्सा लिया है। IPO के लिए बिडिंग 17 से 21 सितंबर 2026 तक चलेगी।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN