Home - iQOO यूजर्स की मौज! इन 13 स्मार्टफोन को मिलेगा Android 17 वाला...

iQOO यूजर्स की मौज! इन 13 स्मार्टफोन को मिलेगा Android 17 वाला बड़ा अपडेट, जानें कब आएगा आपके फोन में

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

iQOO ने भारत में Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 अपडेट का शेड्यूल जारी कर दिया है। iQOO 15, iQOO 13, iQOO 12, Neo और Z सीरीज सहित कुल 13 स्मार्टफोन को यह अपडेट मिलेगा। जानें कौन-से नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

iQOO स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने भारत में अपने उन स्मार्टफोन की लिस्ट और अपडेट शेड्यूल बता दिया है, जिन्हें Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 मिलने वाला है। इस लिस्ट में कंपनी की फ्लैगशिप सीरीज के साथ Neo और Z सीरीज के फोन भी शामिल हैं। कंपनी के बताए शेड्यूल के मुताबिक, सबसे पहले iQOO 15 को अक्टूबर 2026 के आखिर तक नया अपडेट मिलेगा। इसके बाद नवंबर में iQOO 15R और iQOO 13 को अपडेट दिया जाएगा। दिसंबर में iQOO 12, iQOO Neo 10 और iQOO Neo 10R की बारी आएगी। वहीं, कुछ Z सीरीज फोन को जनवरी 2027 के आखिर और iQOO Z10x 5G को फरवरी 2027 के आखिर तक इंतजार करना पड़ सकता है।

अक्टूबर से फरवरी तक मिलेगा अपडेट

iQOO ने अपडेट को पांच स्टेप्स में जारी करने की योजना बताई है:

iQOO 15: सबसे पहले इसी फोन में अपडेट आने का शेड्यूल है। अक्टूबर 2026 के अंत तक। iQOO 15R, iQOO 13 में नवंबर के मिड तक। iQOO 12, iQOO Neo 10, iQOO Neo 10R में दिसंबर के मिड तक। iQOO Neo9 Pro, iQOO Z11 5G, iQOO Z11x 5G, iQOO Z11xa 5G, iQOO Z10 5G, iQOO Z10R 5G में जनवरी 2027 के अंत तक। iQOO Z10x 5G को फरवरी 2027 के आखिर तक अपडेट मिल सकता है।

OriginOS 7 अपडेट के बाद फोन में क्या-क्या नया मिलेगा

OriginOS 7 Android 17 पर बेस्ड है। इस अपडेट में फोन के इंटरफेस को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया गया है। यूजर्स को नए विजुअल बदलाव, स्मूद एनिमेशन और सिस्टम से जुड़े सुधार देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा, सॉफ्टवेयर में AI से जुड़े नए फीचर भी शामिल किए गए हैं। आसान भाषा में कहें तो अपडेट का मकसद फोन के मेन्यू, ऐप्स के बीच स्विच करने और रोजमर्रा के इस्तेमाल को ज्यादा सहज बनाना है। हालांकि, हर फीचर सभी फोन पर एक जैसा होगा या नहीं, यह डिवाइस और सॉफ्टवेयर वर्जन पर निर्भर कर सकता है। यह भी ध्यान रखें कि नया ऑपरेटिंग सिस्टम मिलने का मतलब यह नहीं है कि फोन की बैटरी, कैमरा या प्रोसेसर बदल जाएगा।

आपके फोन में अपडेट आया या नहीं, ऐसे करें चेक

अगर आपका iQOO फोन अपडेट की लिस्ट में शामिल है, तो तय समय के आसपास अपने मोबाइल की सेटिंग्स में जाकर नया सॉफ्टवेयर चेक कर सकते हैं।

1. फोन की Settings खोलें।

2. System Update या Software Update ऑप्शन पर जाएं।

3. उपलब्ध अपडेट को चेक करें।

4. अपडेट दिखने पर उसे डाउनलोड करने से पहले जरूरी डेटा का बैकअप रखें।

5. फोन में बैटरी रखें और संभव हो तो Wi-Fi से अपडेट डाउनलोड करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN