Home - iQOO 16 भारत में जल्द होगा लॉन्च, CEO ने दिया बड़ा हिंट,...

iQOO 16 भारत में जल्द होगा लॉन्च, CEO ने दिया बड़ा हिंट, 8400mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले से हो सकता लैस

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

iQOO 16 भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। कंपनी के CEO Nipun Marya ने नए फ्लैगशिप फोन का टीजर जारी किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में 2K AMOLED डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट, 8400mAh बैटरी और 50MP के तीन रियर कैमरे जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

स्मार्टफोन बाजार में एक और प्रीमियम फोन की एंट्री को लेकर चर्चा तेज हो गई है। iQOO India के CEO Nipun Marya ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक टीजर शेयर किया है, जिसके बाद iQOO 16 के भारत में लॉन्च होने की चर्चा शुरू हो गई है। कंपनी ने अभी फोन का नाम या लॉन्च की तारीख नहीं बताई है, लेकिन इस फोन को iQOO का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन कहा जा रहा है।

बता दें कि iQOO 16 पिछले महीने चीन में लॉन्च हुआ था और इसमें कई दमदार फीचर्स फोन में दिए गए थे। कई रिपोर्ट्स के अनुसार भारत के वैरिएंट में भी चीन के वैरिएंट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसी वजह फोन में 6.85 इंच की 2K AMOLED स्क्रीन, 165Hz रिफ्रेश रेट और 8400mAh की बड़ी बैटरी होने की बात कही जा रही है। हालांकि भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल के फीचर्स, कीमत और उपलब्धता की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

iQOO 16 के भारत आने का मिला संकेत

iQOO India के CEO Nipun Marya ने X पर एक टीजर पोस्ट किया। इसमें नए फ्लैगशिप फोन की ओर इशारा किया गया है और यूजर्स से आगे की जानकारी के लिए इंतजार करने को कहा गया है। पोस्ट में फोन का नाम नहीं बताया गया, लेकिन हाल ही में चीन में iQOO 16 के लॉन्च होने की वजह से इसे इसी स्मार्टफोन से जोड़कर देखा जा रहा है। इस टीजर के बाद भारत में iQOO 16 की लॉन्च की उम्मीद बढ़ गई है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक भारत में लॉन्च की तारीख की पुष्टि नहीं की है।

iQOO 16 के संभावित फीचर्स

iQOO 16 में 6.85 इंच का Samsung M16 AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसकी स्क्रीन 2K रेजोल्यूशन के साथ आती है और इसमें 165Hz तक का रिफ्रेश रेट दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए चीन में लॉन्च हुए iQOO 16 में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। फोन में गेमिंग के लिए Q4 चिप भी दी गई है। हालांकि, भारत में आने वाले वेरिएंट का प्रोसेसर और बाकी कॉन्फिगरेशन कंपनी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही पूरी तरह कन्फर्म होंगे।

iQOO 16 में 8400mAh की बैटरी होने की बात भी कही जा रही है। फोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है। बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग का फायदा यह है कि जरूरत पड़ने पर फोन को कम समय में चार्ज किया जा सकता है।

चीन के वैरिएंट में फोटोग्राफी के लिए iQOO 16 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है। टेलीफोटो कैमरे से 3x ऑप्टिकल जूम है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा है। उम्मीद है कि भारतीय वैरिएंट में भी सेम कैमरा मोड्यूल दिया जा सकता है।

iQOO 16 में गेमिंग के दौरान फोन की गर्मी को संभालने के लिए बड़ा वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा चीन वाले मॉडल में IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। भारत में आने वाले मॉडल में ये सभी फीचर्स मिलेंगे या नहीं, इसकी पुष्टि अभी बाकी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN