Home - iQOO Z11 Lite 5G का नया सस्ता वेरिएंट लॉन्च, 6500mAh बैटरी और...

iQOO Z11 Lite 5G का नया सस्ता वेरिएंट लॉन्च, 6500mAh बैटरी और दमदार फीचर्स

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

iQOO Z11 Lite 5G का नया 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में 17,499 रुपये में लॉन्च हुआ है। Amazon Great Indian Festival Sale में इसपर खास ऑफर्स भी मिल सकते हैं। 

स्मार्टफोन कंपनी iQOO ने अपने बजट 5G डिवाइस iQOO Z11 Lite 5G का एक नया और अफॉर्डेबल वेरिएंट भारत में पेश किया है। कंपनी ने इस फोन को अब 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया है। नए मॉडल की कीमत 17,499 रुपये रखी गई है और इसे Amazon के जरिए खरीदा जा सकता है। खास बात यह है कि Amazon पर शुरू होने वाली Great Indian Festival Sale को लेकर दिखाए गए प्रमोशनल बैनर में इसका इफेक्टिव प्राइस 15,999 रुपये बताया गया है।

iQOO Z11 Lite 5G को कंपनी ने इससे पहले 4GB RAM और 128GB स्टोरेज, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के अलावा 6GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया था। इनकी कीमत क्रम से 19,499 रुपये, 21,499 रुपये और 24,499 रुपये रखी गई थी। ऐसे में नया 4GB + 64GB मॉडल फोन को पहले से कम कीमत पर खरीदने का विकल्प देता है। हालांकि, इसके लिए यूजर्स को स्टोरेज कैपेसिटी के साथ समझौता करना होगा।

ऐसे हैं डिवाइस के स्पेसिफिकेशंस

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो iQOO Z11 Lite 5G में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन में परफॉर्मेंस के लिए 6nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है। नए वेरिएंट में 4GB LPDDR4X RAM के साथ 64GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाने का विकल्प भी मिलता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के पीछे 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है। इसमें Google Gemini के साथ AI Creation और AI Captions जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। कंपनी फोन के लिए दो साल के OS अपडेट और चार साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।

फोन की एक बड़ी खासियत इसकी बड़ी 6500mAh की बैटरी है। इसे 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा फोन में 5G कनेक्टिविटी और IP65 रेटिंग भी दी गई है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा देती है।

इन यूजर्स के लिए अच्छा रहेगा वेरियंट

नया 4GB RAM + 64GB स्टोरेज मॉडल खासतौर पर उन यूजर्स के लिए विकल्प हो सकता है जो कम कीमत में 5G फोन चाहते हैं और ज्यादा स्टोरेज की जरूरत नहीं है। हालांकि, बड़ी संख्या में ऐप्स, फोटो और वीडियो रखने वाले यूजर्स के लिए 64GB स्टोरेज जल्दी कम पड़ सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN