Home - ₹399 से शुरू हुए Lyne Originals के नए ईयरबड्स और नेकबैंड, मिलेंगे...

₹399 से शुरू हुए Lyne Originals के नए ईयरबड्स और नेकबैंड, मिलेंगे कई शानदार फीचर्स

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

टेक कंपनी Lyne Originals ने अपने ऑडियो पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए सितंबर में तीन नए ऑडियो प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। कंपनी ने King, Support और Mission Series के तहत CoolPods 20 Pro, CoolPods 22 Pro वायरलेस ईयरबड्स और Rover 26 Pro वायरलेस नेकबैंड पेश किया है। इसके अलावा कंपनी ने Boost Series के तहत Piston 22 कार चार्जर भी लॉन्च किया है। नए प्रोडक्ट्स की कीमत 399 रुपये से शुरू होकर 1,049 रुपये तक जाती है।

कंपनी के मुताबिक, इन नए डिवाइस को रोजाना म्यूजिक सुनने, कॉलिंग, मोबाइल गेमिंग और सफर के दौरान इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इनमें लंबी बैटरी लाइफ, लो-लेटेंसी गेमिंग, नॉइज रिडक्शन और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Lyne CoolPods 20 Pro

King Series का Lyne CoolPods 20 Pro कंपनी का प्रीमियम मॉडल है, जिसकी कीमत 1,049 रुपये रखी गई है। इसमें 30 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक मिलता है। बेहतर कॉलिंग के लिए इसमें 4-माइक्रोफोन ENC तकनीक दी गई है। ईयरबड्स V6.0 वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ आते हैं और इनमें लो-लेटेंसी मोड भी दिया गया है, जो गेमिंग और वीडियो कंटेंट के दौरान ऑडियो रिस्पॉन्स को बेहतर करने में मदद करता है। इसमें 32dB ANC और ENC का कॉम्बिनेशन भी दिया गया है, जिससे आसपास के शोर को कम करने में मदद मिलती है।

CoolPods 22 Pro

Support Series का CoolPods 22 Pro 399 रुपये की कीमत के साथ कंपनी के सबसे किफायती नए ऑडियो प्रोडक्ट्स में शामिल है। इसमें 20 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक मिलता है। मोबाइल गेमिंग के लिए इसमें लो-लेटेंसी गेम मोड दिया गया है। यह ईयरबड्स तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं और रोजाना इस्तेमाल को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं।

Rover 26 Pro

Mission Series का Rover 26 Pro एक वायरलेस नेकबैंड है, जिसकी कीमत 699 रुपये है। इसमें 60 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक मिलने का दावा किया गया है। नेकबैंड में नॉइज रिडक्शन तकनीक के साथ गेम मोड, वॉयस-चेंजिंग फीचर और वाइब्रेशन-बेस्ड रिमाइंडर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें मैग्नेटिक स्विच डिजाइन भी मिलता है। ईयरबड्स को आपस में जोड़ने पर इन्हें बंद किया जा सकता है और गले में पहनकर दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है।

Boost Series Piston 22

इसके साथ लॉन्च किया गया Boost Series Piston 22 कार चार्जर 699 रुपये में आता है। इसमें PD 35W और QC 35W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। कंपनी इसके साथ 68 सेंटीमीटर लंबी स्मार्ट चार्जिंग Type-C केबल भी दे रही है, जिससे कार में डिवाइस चार्ज करना आसान हो सकता है।

इतनी रखी गई है कीमत

Lyne Originals के अनुसार, CoolPods 20 Pro, CoolPods 22 Pro, Rover 26 Pro और Piston 22 कार चार्जर अब भारत में प्रमुख ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदे जा सकते हैं। इनकी कीमत क्रमशः 1,049 रुपये, 399 रुपये, 699 रुपये और 699 रुपये है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN