Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/15/1200x900/vidya_balan_jailer_2_1792024681796_xcNi_1792024685548_OWig_2e5e3046-d2c4-4b50-ad28-9fc79816bf84_mSpr.pngरजनीकांत की जेलर 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में विद्या बालन भी नजर आएंगी। उन्होंने बताया कि कैसे एक वक्त था जब तमिल सिनेमा में उन्हें पनौती माना जाता था।
रजनीकांत की जेलर 2 आज यानी 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में विद्या बालन भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म रिलीज से पहले विद्या बालन ने साउथ में फिल्में करने को लेकर बात की। विद्या बालन आज भले ही रजनीकांत के साथ फिल्म में नजर आ रही हैं, लेकिन एक वक्त था जब साउथ सिनेमा में विद्या बालन को पनौती माना जाता था और उनके हाथ से कई फिल्में निकल गई थीं।
जब विद्या बालन के हाथ से निकलीं मलयालम और तमिल फिल्में
करियर की शुरुआत में ही विद्या बालन की एक मलयालम फिल्म चक्रम बंद हो गई थी। इस फिल्म में विद्या बालन के साथ मोहनलाल नजर आनेवाले थे। इस फिल्म के बंद होने का नतीजा ये हुआ कि शूटिंग शुरू होने से पहले ही उन्हें एक दर्जन से ज्यादा फिल्मों से बाहर कर दिया गया। फिल्मों से निकाले जाने का सिलसिला केवल मलयालम फिल्मों तक सीमित नहीं रहा। तमिल सिनेमा की कुछ फिल्मों में भी उन्हें रिप्लेस कर दिया गया। आर. माधवन की ‘रन’ (2002) और श्रीकांत की ‘मनसेल्लम’ (2003) जैसी कई फिल्मों में उनकी जगह किसी और को कास्ट किया गया।
ये भी पढ़ें: विद्या बालन को रिप्लेस कर यामी गौतम बनीं फिल्म ‘कहानी 3’ की लीड हीरोइन? सुजॉय घोष करेंगे डायरेक्ट
विद्या बालन पर लगा था पनौती का टैग
स्क्रीन के साथ खास बातचीत में विद्या बालन ने जेलर 2 को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि वो जेलर 2 को लेकर काफी उत्साहित हैं। विद्या बालन ने कहा, “मेरा सपना है कि मैं धीरे-धीरे सभी भारतीय भाषाओं में फिल्में करूं, लेकिन क्योंकि मैं तमिल हूं, इसलिए ‘जेलर 2’ को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं इसके लिए तैयार भी हूं। मेरे करियर की शुरुआत में मैं कई मलयालम और तमिल फिल्में करने से चूकी हूं। ‘पनौती’ वाले टैग की वजह से शूटिंग शुरू होने से पहले ही मुझे कई फिल्मों से बाहर कर दिया गया था। इसलिए, कुछ समय तक मैं हिंदी के अलावा किसी और भाषा में फिल्म करने के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थी। लेकिन समय के साथ मुझमें समझ आई और मुझे एहसास हुआ कि वो बस एक वक्त था। उसका किसी और चीज से लेना-देना नहीं है। एक्टर के तौर पर हम अच्छे रोल के लिए भूखे होते हैं।”
जेलर 2 के बाद आर बाल्की के साथ आएगी विद्या बालन की फिल्म
इस बातचीत के दौरान विद्या बालन ने बताया कि वो आर बाल्की के साथ एक तमिल फिल्म कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आर बाल्की के साथ इतने सालों बाद काम करके मजा आ रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें इसका इंतजार था।
ये भी पढ़ें: विद्या बालन को किस करने में अनकम्फर्टेबल थे प्रतीक गांधी, कहा- कई तरीके थे दिखाने के लिए और…
जब रजनीकांत के सामने विद्या बालन ने पी सिगरेट
जेलर 2 में विद्या बालन एक निगेटिव किरदार में नजर आई हैं। ट्रेलर में एक सीन था जहां विद्या बालन रजनीकांत के किरदार को डराती नजर आती हैं। इतना ही नहीं, वो रजनीकांत के चेहरे पर सिगरेट का धुआं छोड़ती भी नजर आती हैं। इस सीन के बारे में बात करते हुए विद्या बालन के कहा कि वो सीन शूट करना उनके लिए आसान नहीं था। द डर्टी पिक्चर के बाद विद्या बालन 15 साल बाद सिगरेट पी रही थीं। तो उनके शरीर ने रिएक्ट किया और उनके हाथ कांपने लगे। विद्या ने कहा कि वो सोचने लगीं कि आज ही ये होना था। विद्या ने कहा कि वो इस बात को लेकर शर्मिंदा थीं कि पहले टेक में ये हो रहा है और वो भी रजनीकांत के सामने।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




