Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/01/1200x900/Thalapathy_Vijay_Jana_Nayagan__1784782571361_17847_1785560887860_1785560887991_4f0c70d6-93e8-4789-aa87-4822fe05836d.jpgविजय की ‘जन नायकन’ एक पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा मूवी है, जिसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। ‘जन नायकन’ के सामने अब ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ रिलीज हो गई है।
Jana Nayagan Box Office Collection Day 9: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और साउथ सुपरस्टार विजय की मच अवेटेड फिल्म ‘जन नायकन’ 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में एक बार फिर से विजय ने अपनी दमदार एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता। विजय की ‘जन नायकन’ एक पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा मूवी है, जिसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। इस फिल्म को लेकर एक तरफ जहां विजय के फैंस एक्साइटेड हैं वहीं, दूसरी तरफ इमोशनल क्योंकि ये उनकी आखिरी फिल्म है। कलेक्शन की बात करें तो ‘जन नायकन’ डे वन से ही बंपर कमाई कर रही है। ऐसे में अब ‘जन नायकन’ के दूसरे शुक्रवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।
शुक्रवार को ‘जन नायकन’ की कमाई
विजय थलपति की मच अवेटेड फिल्म ‘जन नायकन’ के सामने अब ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ रिलीज हो गई है। ऐसे में फिल्म की कलेक्शन पर असर पड़ना जाहिर है। वहीं, अब ‘जन नायकन’ के गुरुवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जन नायकन’ ने 9वें दिन 3.55 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में ‘जन नायकन’ का अबतक का कलेक्शन भारत में 157.10 करोड़ रुपये (नेट कलेक्शन) हो गया है।
डे वाइज देखें ‘जन नायकन’ का कलेक्शन
| डे 1 | 42.70 करोड़ रुपये |
|---|---|
| डे 2 | 21.15 करोड़ रुपये |
| डे 3 | 28.90 करोड़ रुपये |
| डे 4 | 32.00 करोड़ रुपये |
| डे 5 | 10.65 करोड़ रुपये |
| डे 6 | 8.00 करोड़ रुपये |
| डे 7 | 6.10 करोड़ रुपये |
| डे 8 | 4.05 करोड़ रुपये |
| डे 9 | 3.55 करोड़ रुपये |
| कुल कलेक्शन | 157.10 करोड़ रुपये |
किस भाषा में की ज्यादा कमाई
विजय की ‘जन नायकन’ तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज की गई है। खबर लिखने तक ‘जन नायकन’ ने हिंदी में 13.90 करोड़ रुपये, तमिल भाषा में 134.45 करोड़ रुपये और तेलुगु भाषा में 8.75 करोड़ रुपये कमाए।
फिल्म की कास्ट
फिल्म ‘जन नायकन’ में विजय के अलावा बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, मामिथा बैजू, सत्यन सूर्यन, प्रदीप ई, राघव और अनिरुद्ध रविचंदर जैसे सितारे लीड रोल में हैं। मूवी में बॉबी देओल नेगेटिव रोल के चलते एक बार फिर से छा गए हैं।
वजिय और बाकी कलाकारों की फीस
Filmibeat की रिपोर्ट्स के मुताबिक, थलपति विजय को जन नायकन के लिए 220 करोड़ रुपये से 275 करोड़ रुपये के बीच मिले हैं। बॉबी ने फिल्म के लिए करीब 5 से 10 करोड़ के बीच पेमेंट ली ली है। पूजा हेगड़े ने ‘जन नायकन’ के लिए करीब 3 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। प्रकाश राज ने 5 करोड़ रुपये वसूले हैं। वहीं, एक्ट्रेस प्रियामणि ने 3 करोड़ रुपये कमाए हैं, और ममिता बैजू ने कथित तौर पर 60 लाख रुपये से 2 करोड़ रुपये के बीच घर लिया है। वहीं, ये फिल्म करीब 400 करोड़ के बजट में बनी है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




