Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- Jio Platforms Anchor book details: जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ आज एंकर निवेशकों के लिए खुल गया है
- रिपोर्ट के अनुसार एंकर बुक में 2.5 लाख करोड़ रुपये की मांग आई है
Jio Platforms Anchor book details: जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ आज 19 अक्टूबर, सोमवार को एंकर निवेशकों के लिए खुला है। एंकर बुक में रिकॉर्ड तोड़ डिमांड देखने को मिली है। सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार टेलीकॉम कंपनी जियो के एंकर बुक में 2.5 लाख करोड़ रुपये की मांग आई है। यह आंकड़े दिखाते हैं एंकर इनवेस्टर्स में भी इस कंपनी के आईपीओ के लिए जबरदस्त क्रेज है।
30 गुना डिमांड
जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ का साइज 30123 करोड़ रुपये का है। इसमें से एंकर निवेशकों के लिए 8110 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट के अनुसार एंकर बुक में 30 गुना से अधिक डिमांड देश के सबसे बड़े आईपीओ को देखने को मिल रहा है। एंकर निवेशकों में घरेलू म्यूचुअल फंड, एफआईआई, इंश्योरेंस कंपनी, सॉवरेन वेल्थ फंड्स आदि शामिल हैं।
एंकर निवेशकों में बड़े नाम शामिल
ब्लैकरॉक, कैपिटल ग्रुप, जेपी मॉर्गन एसेट मैनेजमेंट, Franklin Templeton, Invesco जैसे निवेशक शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार सिंगापुर जीआईसी, अबु धाबी ADIA, Norway’s Norges Bank Investment Management जैसे सॉवरेन वेल्थ फंड में एंकर बुक के जरिए जियो में हिस्सेदारी खरीदने के कतार में हैं।
घरेलू स्तर की बात करें तो SBI MF, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एमएफ, एचडीएफसी एमएफ, आदित्य बिरला सन लाइफ एमएफ, निप्पन इंडिया एमएफ और कोटक एमएफ जैसे नाम शामिल हैं। इंश्योरेंस कंपनियों में एलआईसी, एचडीएफसी लाइफ, एसबीआई लाइफ, एसबीआई पेंशन जैसे दिग्गज प्लेयर्स ने दांव लगाया है। बता दें, एंकर निवेशकों से जुड़े आधिकारिक डीटेल्स अभी सामने नहीं आए हैं।
रिटेल निवेशकों के लिए 21 अक्टूबर से खुलेगा आईपीओ (Jio Platforms ipo dates)
जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए 21 अक्टूबर को खुलेगा। खुदरा निवेशक 23 अक्टूबर तक आईपीओ पर दांव लगा पाएंगे। कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 1065 रुपये से 1119 रुपये है। कंपनी का इश्यू पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। आईपीओ के जरिए कंपनी 27 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी।
कंपनी ने अपने कर्मचारियों को एक शेयर पर 54 रुपये की छूट दी है। बता दें, जियो के शेयरों की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई दोनों जगह होगी।
कितना है जीएमपी (Jio Platforms IPO GMP Today)
इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में भी कंपनी के आईपीओ की स्थिति बेहतर है। आईपीओ का जीएमपी 252 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड रहा है। जोकि 22 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है।
(डिस्क्लेमर: ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों का प्रीमियम लगातार बदलता रहता है, इसलिए किसी भी आईपीओ पर दांव लगाने से पहले कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन और उसके कारोबार की पूरी जानकारी जरूर कर लें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




