Home rss business hindi Jio IPO: आया नया अपडेट सामने! GMP उछाल के बाद 151 रुपये...

Jio IPO: आया नया अपडेट सामने! GMP उछाल के बाद 151 रुपये पहुंचा, पैसा लेकर हो जाएं तैयार

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Jio IPO details: जियो का आईपीओ 21 अक्टूबर को खुल सकता है
  • कंपनी ने आईपीओ के लेकर तैयारियों तेज कर दी हैं
  • रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका सहित कई बड़े देशों में रोड शो किए जा चुके हैं

Jio IPO Latest GMP: जियो के आईपीओ का इंतजार कर रहे निवेशक पैसा लेकर तैयार हो जाएं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के 21 अक्टूबर को यह आईपीओ ओपन सकता है। ग्रे मार्केट में भी से स्थिति काफी मजबूत है। इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में जियो के आईपीओ का जीएमपी 151 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। आईपीओ को लेकर नया अपडेट सामने आया है।

रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में अमेरिका, यूके, दुबई, सिंगापुर, हॉन्ग-कॉन्ग में कंपनी ने आकाश अंबानी और ईशा अंबानी की अगुवाई में रोड शो किया है।

क्या हो सकता है जियो के आईपीओ का साइज (Jio IPO Expected Size)

रिलायंस इंडस्ट्रीज की अगुवाई वाली इस टेलीकॉम कंपनी के आईपीओ का साइज 37000 करोड़ रुपये से 27800 करोड़ रुपये हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार इश्यू पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित होगा। कंपनी कुल 27 करोड़ फ्रेश शेयर जारी कर सकती है।

क्या हो सकता है जियो के आईपीओ का प्राइस बैंड (Jio IPO Expected Price band)

चर्चा है कि जियो के आईपीओ का प्राइस बैंड 1350 रुपये से 1450 रुपये हो सकता है। अगर ऐसा तो कंपनी की वैल्यूएशन 12.40 लाख करोड़ रुपये से 13.40 लाख करोड़ रुपये लिस्टिंग के बाद हो सकती है। बता दें, कंपनी का लक्ष्य अक्टूबर के अंत में या फिर नवंबर की शुरुआत में लिस्ट का है।

जियो आईपीओ की संभावित टाइमलाइन (JIO IPO Expected timeline)

एंकर निवेशकों के लिए आईपीओ 19 अक्टूबर 2026 को खुल सकता है।

जियो आईपीओ 21 अक्टूबर को ओपन हो सकता है।

आईपीओ पर दांव लगाने का आखिरी दिन 23 अक्टूबर हो सकता है।

शेयरों का अलॉटमेंट 23 अक्टूबर 2026 को हो सकता है।

Jio आईपीओ की लिस्टिंग 28 अक्टूबर 2026 को संभव है।

बता दें, यह तारीखें अभी संभावित ही हैं। कंपनी की तरफ से ना तो प्राइस बैंड और ना ही तारीखों को लेकर कोई भी आधिकारिक ऐलान किया गया है। हालांकि, कंपनी अंतिम तैयारियों में इस समय जुटी हुई है।

चीन के बाहर जियो 5जी सर्विस देने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। जून 2026 तक के डाटा के अनुसार कंपनी के पास कुल 26.85 करोड़ ग्राहक थे। जोकि अमेरिका के टी-मोबाइल के मौजूदा ग्राहकों की तुलना में लगभग 1.5 गुना अधिक है। जियो के बाद इसी कंपनी का नम्बर आता है। बता दें, जियो के आईपीओ पर 28 अगस्त को सेबी की मुहर लगी थी। कंपनी ने अगस्त में DRHP फाइल किया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN