Home rss business hindi Jio Platforms IPO ने नाम दर्ज हुए 5 बड़े रिकॉर्ड, अब लिस्टिंग...

Jio Platforms IPO ने नाम दर्ज हुए 5 बड़े रिकॉर्ड, अब लिस्टिंग पर निगाह

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Jio IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ ने लिस्टिंग से पहले 5 बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं
  • पहला रिकॉर्ड साइज का है
  • यह देश का सबसे बड़ा इश्यू है

Jio IPO: जियो प्लेटफॉर्म का आईपीओ 21 से 23 अक्टूबर तक खुला हुआ था। इस बहुप्रतिक्षित आईपीओ ने ओपनिंग के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। यह देश का सबसे बड़ा आईपीओ है। वहीं, आईपीओ को 1 करोड़ से अधिक का एप्लिकेशन मिला है। बता दें, जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ का साइज 30213 करोड़ रुपये का है। आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू पर आधारित था।

कंपनी के आईपीओ की लिस्टिंग अगले सप्ताह है।

22 गुना किया गया सब्सक्राइब

3 दिन में इस आईपीओ को 22.19 गुना सब्सक्राइब किया गया। एनएसई के आईपीओ के अनुसार 19.75 करोड़ शेयर के लिए 438 करोड़ शेयरों की बोलियां मिली हुई हैं। क्यूआईबी कैटगरी में आईपीओ को 70.55 गुना सब्सक्राइब किया गया। 4.9 करोड़ शेयरों के बदले आईपीओ को 345.75 करोड़ बोलियां मिली हैं।

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स कैटगरी में आईपीओ को 14 गुना सब्सक्राइब किया गया था। इस कैटगरी में कुल 3.64 करोड़ शेयरों के लिए 51.03 करोड़ शेयर की बोलियां मिली हैं। बता दें, रिटेल कैटगरी में कंपनी का आईपीओ 2.72 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

कौन से हैं बड़े रिकॉर्ड

1-रिकॉर्ड सब्सक्रिप्शन – इस आईपीओ को रिकॉर्ड स्तर पर बोलियां मिली हैं। एंकर बुक कैटगरी मिलाकर कुल 7.4 लाख करोड़ रुपये की बोलियां मिली हैं। बता दें, एंकर इनवेस्टर्स कैटगरी में जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को 2.5 लाख करोड़ रुपये की बोली मिली है।

2- यह दुनिया का पहला आईपीओ बन गया है जिसे 1 करोड़ से अधिक बोलियां मिली हैं। इससे पहले वारी एनर्जीज के आईपीओ को 97.30 लाख बोलियां मिली थी।

3- यह देश का सबसे बड़ा आईपीओ है। जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ का साइज 30213 करोड़ रुपये तय किया गया था। जियो के बाद हुंडई मोटर इंडिया का नंबर आता है। जिसका 27870 करोड़ रुपये था।

4- सिर्फ साइज में ही यह आईपीओ नहीं बड़ा है। भारत के आईपीओ इतिहास में यह सबसे बड़ा फ्रेश शेयरों पर इश्यू बन गया है। कंपनी 27 करोड़ नए शेयर जारी करेगी।

5- आईपीओ को क्यूआईबी कैटगरी में 100 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन 100 मिनट से कम के समय में मिल गया था। इतना बड़ा आईपीओ पहले दिन भर गया था। अमूमन बड़े आईपीओ को पूरा भरने में 2 से 3 दिन का समय लगता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN