Home LIFESTYLE NEWS HINDI Jokes In Hindi: टीचर ने पूछा ट्रांसलेशन, छात्र की बात सुनकर हंसते-हंसते...

Jokes In Hindi: टीचर ने पूछा ट्रांसलेशन, छात्र की बात सुनकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट, पढ़ें मजेदार जोक्स

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

हफ्तेभर की टेंशन और काम के स्ट्रेस को भुलाकर संडे को हर कोई आराम करना पसंद करता है। अगर आप वीकेंड को हंसी-ठहाकों के साथ गुजारना चाहते हैं, तो हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं।

स्ट्रेस को दूर रखना और खुद को खुश रखना सेहत के लिए बेहद जरूरी है। आजकल की बिजी लाइफस्टाइल के कारण लोगों को खुलकर हंसने का मौका नहीं मिल पाता। अगर आप भी काफी स्ट्रेस लेते हैं या काम के चक्कर में आपके चेहरे की हंसी गायब हो गई है, तो हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं। इन चुटकुलों को पढ़कर आपका संडे खुशनुमा और शानदार गुजरेगा।

1. छात्र पेपर दे रहा था, पेपर में पूछा गया कि

अनुवाद करें अंग्रेजी में- संतोष आम खाता है!

छात्र: एक छात्र ने अनुवाद किया,

जिसे पढ़कर आपकी ही नहीं

अंग्रेजी की भी आत्मा कांप गई।

2. टीचर: बताओ तुम्हार होमवर्क कहां है

पप्पू: मैडम फेसबुक पर चेक करिए,

मैंने स्क्रीनशॉट अपलोड कर दिए हैं और आपको टैग भी कर दिया है।

3. एक मास्टर जी ने छात्र से पूछा

मास्टर जी: गजल और भाषण में क्या अंतर है?

छात्र: पराई औरत का हर शब्द गजल है

औरअपनी बीबी का हर शब्द भाषण!

4. टीचर: संजू, बताओ “इतिहास” किसे कहते हैं?

संजू: सर, जब पुराने जमाने के लोग कांड करके मर जाते थे

और हमें अब उन्हें याद करना पड़ता है, उसी को इतिहास कहते हैं।

टीचर: चुप कर! गधे कहीं के।

5. टीचर: संजू, बताओ “इतिहास” किसे कहते हैं?

संजू: सर, जब पुराने जमाने के लोग कांड करके मर जाते थे

और हमें अब उन्हें याद करना पड़ता है, उसी को इतिहास कहते हैं।

टीचर: चुप कर! गधे कहीं के।

6. टीचर: गोलू तुम कई दिनों से स्कूल नहीं आ रहे थे कहाँ थे ?

गोलू: बर्ड फ्लू हो गया था

टीचर: तुम्हें बर्ड फ्लू ये तो बर्ड को होता है…

गोलू: आपने मुझे इंसान समझा ही कहाँ

रोज तो मुर्गा बनाते हो।

7. टीचर: देखो बेटा,जुआ नहीं खेलते।

यह ऐसी आदत है कि यदि इसमें आज जीतोगे तो कल हारोगे,

परसों जीतोगे तो उससे अगले दिन हार जाओगे।

बिगड़ैल स्टूडेंट: बस, मैडम! मैं समझ गया, आगे से मैं एक दिन छोड़कर खेला करूंगा।

8. टीचर: तुम पढ़ने में ध्यान क्यों नहीं देते हो ?

टीटू: क्योंकि पढ़ाई सिर्फ दो वजह से की जाती है।

पहला कारण है डर और दूसरा कारण शौक

बिना वजह के शौक हम पालते नहीं और

डरते तो हम किसी के बाप से नहीं।

9. टीचर: क्या बात है आज तुम पहली बार क्लास में बात कर रही हो ?

हमेशा तुम नजरें झुका कर मेरी बातें बड़े ध्यान से सुनती थी!

आज तुम्हें क्या हो गया है?

पिंकी: सर जी ,आज मेरा नेट पैक ख़त्म हो गया है !!

10. टीचर: जो बेवकूफ है वो खड़ा हो जाए

टीटू: खड़ा हो गया

टीचर: तुम बेवकूफ हो ?

टीटू: नहीं मैडम आप अकेली खड़ी थीं मुझे अच्छा नहीं लगा।

11. पत्नी – तुम मुझसे कितना प्यार करते हो?

पति – 72 फीसदी मेरी जान

पत्नी – 100 फीसदी क्यों नहीं करते हो?

पति – पगली… लग्जरी चीज़ों पर 28 फीसदी जीएसटी भी तो लगता है ना!

12. एक पत्नी अपने पति से कहती है कि वह शराब पर बहुत पैसे बर्बाद करती है और उसे बंद कर देना चाहिए।

पति जवाब देता है कि पत्नी भी ब्यूटी पार्लर में ₹5000 का खर्च करती है जिससे वह सुंदर दिखे।

फिर पति हंसकर बोला— “तो मैं भी शराब इसलिए पीता हूं, ताकि मुझे तुम सुंदर दिखो!

13. पति – आज खाना क्यों नहीं बनाया?

पत्नी – गिर गई थी, लग गई…

पति – कहां गिर गई थी और क्या लग गई थी?

पत्नी – तकिये पर गिर गई थी और आँख लग गई थी

14. पत्नी :- भला तुम मुझसे प्यार करते भी हो या नहीं

पति :- हां जी..बिल्क़ुल, शाहजहां की तरह।

पत्नी :- अर्थात…..मेरे मरने के बाद ताजमहल बनवाओगे न?

पति :- पगली, मैं तो कबका प्लाट ले चूका हूँ , देर तो तुम ही कर रही हो।

15. हसबैंड :- ये क्या वाहियात शॉपिंग करती रहती हो

इतनी घटिया चींजे कैसे पसंद आती है तुमको ?

वाइफ :- ओ..हेलो….. आपको मैंने ही पसंद किया है।

16. बच्चा जब पैदा होता है तो

माँ उसके सर पर हाथ फेरती है

और बाल बढ़ने शुरू हो जाते हैं।

और शादी के बाद

जब पत्नी पति के सर पर हाथ फेरती है

तो बाल झड़ने शुरू हो जाते हैं।

17. हर कामयाब आदमी के पीछे औरत होती है,

जो उसे इतना परेशान करती है कि

वो अपने काम में इतना बिजी हो जाता है कि

कामयाबी खुद उसके कदम चूमती है।

18. पति-पत्नी रेलवे स्टेशन पर खड़े ट्रेन का इंतजार कर रहे थे….

तभी एक गाड़ी आई जिस पर लिखा था – बॉम्बे मेल

पति भाग कर गाड़ी में चढ़ गया और बीवी से बोला

जब बॉम्बे फीमेल आये तो तू भी चढ़ जाना।

19. पत्नी ने पति को कॉल किया

पत्नी :- कहां रह गए, अभी तक घर क्यों नहीं आये ?

पति : अजी भाग्यवान….. तुम्हे वो ज्वेलरी की दुकान याद है जहाँ तुम्हें एक हीरे का एक हार पसन्द आया था,

लेकिन तब मेरे पास इतने पैसे नहीं थे कि तुम्हें वह हिरे का हार दिला पाता।

पत्नी : हां-हां, मुझे सब याद है

पति : तब तो तुम्हें ये भी याद होगा कि मैंने कहा था जब मेरे पास पैसे होंगे मैं तुम्हें वह हीरे का हार जरूर दिलवाऊंगा

पत्नी : (खुश होकर) हाँ बिल्कुल ये भी याद है

पति : बस…… मैं उसी दुकान के सामने वाले सलून में बाल कटवा रहा हूँ, थोड़ा लेट आऊंगा।

20. पति को न जाने क्या सूझी कि उसने अपनी बीवी से सवाल किया

अगर मैं तुम्हारे मरने के पहले मर जाऊँ तो तुम क्या करोगी ?

थोड़ी देर सोचने के बाद पत्नी ने जवाब दिया

आपके मरने के बाद मैं कोई ऐसा घर देखूंगी,

जहां दो-तीन विधवा औरतें रहती हों और जो

उम्र में मुझसे छोटी होने के साथ-साथ घर का छोटा-मोटा काम कर लेती हों।

इसके बाद पत्नी ने अपने पति से पूछा-

अगर मैं मर गई तो तुम क्या करोगे ?

पति ने फौरन जवाब दिया

मैं बिल्कुल वैसा ही करूंगा, जैसा तुम करने वाली हो!

SOURCE : LIVE HINDUSTAN