Home LIFESTYLE NEWS HINDI Jokes Of The Day: पड़ोसी- आपकी बहू कैसी है? सास का जवाब...

Jokes Of The Day: पड़ोसी- आपकी बहू कैसी है? सास का जवाब सुन चकराया सिर, पढ़ें 15 मजेदार चुटकुले

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सास-बहू की नोक-झोंक और तकरार कभी मीठी तो कभी खट्टी होती है। आज हम आपको हंसाने के लिए सास-बहू से जुड़े कुछ मजेदार चुटकुले सुनाने जा रहे हैं। 

सास-बहू का रिश्ता प्यार, अपनापन और नोकझोंक से भरा होता है। इस रिश्ते में कभी मीठी तकरार तो कभी मजेदार बातें होती रहती हैं, जो चेहरे पर मुस्कान ले आती हैं। अगर आप अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करना चाहते हैं, तो हम आपके लिए सास-बहू से जुड़े 15 मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं। इन्हें पढ़कर आपकी हंसी नहीं रुकेगी। अगर आप खुद बहू हैं, तो ये मजेदार चुटकुले अपनी सास को जरूर भेजें।

1. एक सास ने नई-नवेली बहू से पूछा : बहू, मान लो अगर तुम पलंग पर बैठी हो और मैं भी उस पर आकर बैठ जाऊं तो तुम क्या करोगी?

बहू : तो मैं उठकर सोफे पर बैठ जाऊंगी

सास: अगर मैं भी आकर सोफे पर बैठ जाऊं तो क्या करोगी?

बहू: तो मैं फर्श पर चटाई बिछाकर बैठ जाऊंगी

सास: अगर मैं भी चटाई पर आ जाऊं तो फिर क्या करोगी?

बहू: तो मैं जमीन पर बैठ जाऊंगी।

सास (मजे लेते हुए आगे बोली): और मैं जमीन पर भी तुम्हारे बगल में बैठ गई तो क्या करोगी?

बहू (खीझकर): तो मैं जमीन में गड्ढा खोद कर उसमें बैठ जाऊंगी।

सास: और अगर मैं गड्ढे में भी आकर बैठ गई तो?

बहू: तो मैं ऊपर से मिट्टी डालकर सिलसिला खत्म कर दूंगी।

2. नौकरानी (बहू से) : मेमसाब, जल्दी आइए। पड़ोस की तीन औरतें बाहर बाहर आपकी सास की पिटाई कर रही हैं।

बहू बालकनी में आकर देखने लगी

नौकरानी: आप उनकी मदद करने नहीं जाएंगी?

मालकिन: नहीं रहने दो! तीन ही काफी हैं।

3. पड़ोसन: आपकी बहू कैसी है?

सास बोली, “बहुत मेहनती है, दिन-रात लगी रहती है!

वह कैंडी क्रश के 211वें लेवल पर पहुंच चुकी है, फेसबुक पर उसके 5000 दोस्त हैं और 70 ग्रुप की एडमिन है!

सोच रही हूं कि बादाम देने लगूं तो और तरक्की करेगी।

4. सास: बहू, आज दाल में नमक थोड़ा कम है।

बहू: मम्मी जी, प्यार थोड़ा ज्यादा डाल दिया था, नमक की जगह वही चल जाएगा।

सास: अच्छा… फिर कल प्यार से ही रोटी भी सेंक देना!

5. सास: बहू, तुम हर बात पर मुस्कुराती क्यों हो?

बहू: क्योंकि जवाब दूंगी तो बहस हो जाएगी।

6. सास: बहू, मेरे जमाने में हम सुबह 5 बजे उठ जाते थे।

बहू: मम्मी जी, तभी तो आज आराम करने का मन करता है।

7. सास: बहू, तुमने मेरी बात सुनी?

बहू: जी मम्मी जी।

सास: फिर मानी क्यों नहीं?

बहू: सुनना और मानना… दोनों अलग-अलग बातें हैं।

8. सास: बहू, मेरे बेटे का पहले कितना ध्यान रखती थी!

बहू: मम्मी जी, शादी से पहले इंटरव्यू चल रहा था, अब नौकरी पक्की हो गई है।

9. सास: बहू, तुम मेरी बात कभी पूरी क्यों नहीं सुनती?

बहू: मम्मी जी, फिल्म का ट्रेलर देखते ही कहानी समझ आ जाती है।

10. सास: बहू, तुम इतनी देर तक फोन पर किससे बात कर रही थी?

बहू: मां जी, एक दोस्त से।

सास: दोस्त? तुम्हारे इस उम्र में दोस्त भी होते हैं?

11. पति: अरे! तुम दोनों में फिर से क्या झगड़ा हो गया?

सास: बेटा, मैंने बस बहू को समझाया कि घर कैसे चलाते हैं।

बहू: और मैंने समझाया कि सास कैसे नहीं मारते हैं!

12. सास को बाहर से चिल्लाने की आवाज आई

सास- बहू कौन है बाहर

बहू- मां जी भिखारी था, मैंने भगा दिया

सास (गुस्से में)- अरे कलमुंही मुझसे बिना पूछे भिखारी को भगा दिया

उसे जल्दी वापस बुला

बहू ने जैसे ही भिखारी को बुलाया ,वह खुशी से भगा हुआ वापस आया

सास- सुन रे भिखारी इस घर की मालकिन मैं हूं,

खबरदार जो फिर से भीख मांगने आया भाग यहां से।

13. घर में नई नवेली दुल्हन के आने पर सास ने समझाया

देख बहू इस घर के नियम-कानून अच्छे से समझ ले

मुझे इस घर की प्रधानमंत्री, ससुर को राष्ट्रपति,

पति को गृहमंत्री और अपनी ननद को योजना मंत्री समझना

अब तू बोल तू कौन सा विभाग लेगी?

बहू- मां जी मैं तो आजीवन विपक्ष में रहकर आपकी सरकार गिराने की कोशिश करूंगी।

14. सास- भगवान ने तुझे 2 आंखें दी हैं फिर भी दो-चार कंकड़ चावल से नहीं निकाल सकती हो।

बहू- भगवान ने तो आपको भी 32 दांतें दी हैं 2-4 कंकड़ चावल से नहीं निकाल सकती हो।

बहू का जवाब सुनकर सास को आने लगे चक्कर पर चक्कर।

15. सास: बहू, तुम्हें हर बात का जवाब देना ज़रूरी है?

बहू: नहीं मम्मी जी… लेकिन मौका अच्छा हो तो छोड़ना भी नहीं चाहिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN