Home LIFESTYLE NEWS HINDI Jokes Of The Day: पति- मायके जाकर क्यों लड़ाई करती हो? पत्नी...

Jokes Of The Day: पति- मायके जाकर क्यों लड़ाई करती हो? पत्नी का जवाब सुन उड़े होश, पढ़ें 20 चुटकुले

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

दिन की शुरुआत हंसी के साथ करना चाहते हैं, तो पति-पत्नी से जुड़े कुछ मजेदार चुटकुले पढ़ें। पति-पत्नी के रिश्ते में घुली मिठास और साथ ही नोक-झोंक वाले जोक्स आपको लोट-पोट कर देंगे।

पति-पत्नी का रिश्ता प्यार और तकरार वाला होता है। अगर इस रिश्ते में थोड़ा खटपट या फिर नोक-झोंक न हो तो मजा ही नहीं आता। ऐसे ही प्यार और तकरार को मिलाकर हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी नहीं रुकेगी। बस ध्यान रखें कि इन्हें अपनी पत्नी के आगे न पढ़ें वरना आपके घर में भी कलेश हो सकता है। तो चलिए पति-पत्नी से जुड़े 20 मजेदार चुटकुले पढ़ते हैं।

पति-पत्नी से जुड़े 20 धमाकेदार चुटकुले-

1. पति – काम के लिए बाई रख लें ?

तुम थक जाती हो !

पत्नी- नही चाहिए

पति – क्यों

पत्नी – तुम्हारी आदत मैं अच्छी

तरह जानती हूं पहले मैं भी बाई ही थी।

2. पत्नी – अजी सुनते हो, तुमको ऑफिस

की फ़िक्र है घर की कोई फिक्र ही नहीं

पति – क्या हुआ ?

पत्नी – लगता है हमारी बेटी ने बाहर

किसी से सेटिंग कर ली है

पति – तुमको कैसे पता?

पत्नी – आज कल मोबाइल रिचार्ज के

पैसे ही नहीं मांगती है …

पति बेहोश।

3. पत्नी: जब मैं गाने लगती

हूं तो आप गैलरी में क्यों चले जाते हो?

पति: ताकि लोगों को भ्रम ना हो की मैं तुम्हारा गला दबा रहा हूं।

4. पत्नी: तुम मुझसे कितना प्यार करते हो?

पति: शाहजहां से भी ज्यादा।

पत्नी: मेरे मरने के बाद ताजमहल बनाओगे।

पति: मैं तो प्लॉट ले भी चुका हूं

पगली देर तो तू ही कर रही है।

5. पति : मैं गंजा होता जा

रहा हूं, ट्रांसप्लांट का खर्चा 2 लाख है।

पत्नि: 2 लाख का सोने का

हार दिला दो मैं गंजे के साथ रह लूंगी !

6. पत्नी ने पति को किचन में स्वीट डिश बनानी सिखाई,

पति- बोला गुरुदक्षिणा मांगो क्या दूं तुम्हें

पत्नी- बोली: पड़ोसन को दीदी बोलो।

7. पति – सजनी…अपनी जुल्फों को

जरा संवार भी लिया करो ?

पत्नी ( शरमाते हुए ): आप भी ना…

पति : “मां कसम” अगर अगली बार

खाने में बाल आ गया तो

“सजनी” से “गजनी” बना दूंगा ।

8. पति बाल्कनी में खड़ा खड़ा

मस्ती से गा रहा था..

“पंछी बनूं उड़ता फिरूं मस्त गगन में..

आज में आज़ाद हूं दुनिया के चमन में..”

रसोई में से बीवी की आवाज़ आई:

“घर में ही उड़ो, सामने वाली मायके गई है।”

9. पति पत्नी हॉरर मूवी देख रहे थे,

अचानक screen पर भूत आया

पत्नी चिल्लाई- ओ मम्मी,

पति- ओहो तू तो पहचान गई मम्मी को।

10. पत्नी : हैलो ! कहां हो?

पति: याद है, पिछली दीपावली पर हम एक

ज्वेलरी की दुकान में गये थे… जहां तुम्हें एक

हार पसंद भी आ गया था।

पत्नी: हां! याद आया..

पति: और उस समय मेरे पास पैसे नहीं थे।

पत्नी (खुशी से): हां! हां! याद है।

पति: और फिर मैंने कहा था कि ये हार

एक दिन मैं तुम्हें लेके दूँगा ।

पत्नी और ज्यादा खुशी से हां हां हां.. बहुत अच्छी तरह से याद है।

पति: तो बस उसी की बगल वाली

दुकान में बाल कटवा रहा हूं… थोड़ा लेट आऊंगा!

11. पत्नी – मैं मायके तभी जाऊंगी,

जब आप मुझे छोड़ने आओगे

पति – मंजूर है पर वादा करो कि घर

भी तुम तभी आओगी,

जब मैं तुम्हें लेने आऊंगा।

12. पति :- (पत्नी से) सुनती हो पुरातत्व

विभागवालों को औरत का हजारों

साल पुराना जबड़ा मिला है

पत्नी :- उन्हें कैसे पता चला कि जबड़ा

औरत का है…?

पति :- क्यों कि जबड़ा अभी

भी चल रहा है।

13. पति- मैच वाला चैनल लगाओ

पत्नी- नहीं लगाऊंगी

पति- देख लूंगा

पत्नी- क्या देख लोगे ?

पति- यही चैनल जो तुम देख रही हो।

14. पति- तुम मायके जाकर भी मुझसे लड़ाई क्यों कर रही हो?

पत्नी- वर्क फ्रॉम होम भी करना पड़ता है।

15. शक की इंतहा तो देखो

पत्नी : तुम्हारी शर्ट में तो

एक भी बाल नहीं मिलता है।

पति: हां तो क्या हुआ

मैं पूछती हूं कौन है वो गंजी

16. पत्नी:- अजी सुनते हो ? हमारी शादी

करवाने वाले पंडित जी का देहांत हो

गया।

पति:- एक ना एक दिन तो उसे उसके

कर्मों का फल मिलना ही

17. पति: मेरे लिए तो

दूर-दूर से रिश्ते आते थे।

पत्नी : नजदीक रहने वाले तुम्हारे

लच्छन जानते होंगे !

18. पत्नी- पता है, औरतें अपने बच्चों को तेज आवाज में क्यों डांटती हैं?

पति- नहीं, बताओ क्यों?

पत्नी- ताकि पतियों में भी

खौफ बना रहे।

19. सुबह-सुबह पत्नी नींद से उठते ही बोली,

अजी सुनते हो?

बोलो! क्या हुआ ?

पत्नी, “मुझे सपना आया कि आप

मेरे लिए हीरों का हार लेकर

आए हो।

पति, ठीक है, तो वापिस सो जा

और पहन ले।

20. पत्नी ने पति को कहा- प्लीज मेरी तरफ मुंह करके सो जाओ

मुझे डर लग रहा है

हस्बैंड: अच्छा बस अपनी ही चिंता है

मैं भले ही डर डर के मर जाऊं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN