Source :- LIVE HINDUSTAN
हंसने-हंसाने के लिए मजेदार चुटकुले खोज रहे हैं, तो हम आपके लिए 25 धमाकेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन्हें पढ़ते ही आप हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे।
दिन की शुरुआत अगर हंसी-ठहाकों के साथ हो तो मजा आ जाता है और खासतौर पर संडे की। संडे का दिन ऐसा होता है, जब पूरी फैमिली साथ होती है ऐसे में आप खुद के साथ बाकि सभी को भी हंसाने का महान काम कर सकते हैं। ज्यादातर लोग अपने मोबाइल में घुसे रहते हैं लेकिन अगर आप एक दूसरे के साथ थोड़ा सा भी समय साथ बिताते हैं तो कुछ चुटकुले आपका माहौल बना देंगे। हम आपके एक लिए एक से बढ़कर एक मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंसी से लोट-पोट हो जाएंगे।
1. वकील ने महिला से पूछा,
वकील: सुनो, तुम्हारे पति की मौत कैसे हुई?
महिला: जहर पीने से।
वकील: फिर उनके शरीर पे ये निशान कैसे आये?
महिला: साला पीने से मना कर रहा था,
उसके गर्दन पे बैठकर पिलाया है।
2. जज: तुमने चोरी क्यों की?
मुजरिम: सर, भूख लगी थी।
जज: तो खाना क्यों नहीं खरीदा?
मुजरिम: पैसे चोरी करने ही तो गया था!
3. वकील: आपके पति की मौत कैसे हुई?
पत्नी: मेरी बनाई चाय पी ली थी।
वकील: तो चाय में ज़हर था?
पत्नी: नहीं, मैंने पहली बार बनाई थी!
4. अरिजीत सिंह का गाना सुनकर
गर्लफ्रेंड की याद में पप्पू करीब 1 घंटा रोया
फिर उसे याद आया कि उसकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है
इसके बाद वह 2 घंटे और रोया।
5. पापा- आज के क्लास टेस्ट में तुम्हारे कितने नंबर आए?
छोटे- मोटू से 20 नंबर कम है बस।
पापा- अच्छा, मोटू के कितने आए हैं?
छोटू- 20 नंबर।
6. टीचर- हॉस्पिटल में मरीज को ऑपरेशन से पहले बेहोश क्यों करते हैं?
स्टूडेंट- अगर बेहोश न किया और मरीज ऑपरेशन करना सीख गया तो
फिर डॉक्टर के पास कौन जाएगा?
7. एक वकील ने नया ऑफिस खोला,
पहले ही दिन उसकी डोरबेल बजी
शो-ऑफ करने के लिए उसने
अपना फ़ोन उठाया और
बात करने लगा- “सब कुछ ठीक हो जायेगा,
कल आप जीत जाओगे टेंशन मत लेना।”
ये सुनकर सामने दरवाजे पे खड़ा आदमी जाने लगा।
वकील ने उसका पीछा किया और उसे रोका और पूछा- क्या प्रॉब्लम है।
उसपर आदमी ने कहा,
कुछ नहीं टेलीफोन रिपेयर करने आया था।
8. पत्नी पति से: कल आप मुझे नींद मे गालियां दे रहे थे।
पति: क्या कहा।
पत्नी: कल मैने अच्छी तरह से सुना, आप नींद मे मुझे गालियां दे रहे थे।
पति: नहीं आपकी गलतफहमी है।
पत्नी: क्या गलतफहमी?
पति: यही कि मैं सोया था!
9. बंता – सुना है की स्वर्ग मे पती और पत्नी को साथ-साथ नहीं रहने देते.. ऐसा क्यों ?
संता – अरे पगली इसी लिए तो उसे स्वर्ग कहते है…।
10. तुम्हारा दोस्त गलत लड़की से शादी कर रहा है
तुम उसे रोकते क्यों नहीं?
संता- क्यों रोक लूं उस कुत्ते को
उसने मुझे रोका था क्या?
11. एक कैदी (दूसरे कैदी से)- तुमसे कोई मिलने क्यों नहीं आता,क्या तुम्हारा
कोई रिश्तेदार नहीं है।
दूसरा कैदी- है तो, बहुत पर सारे इसी जेल में है।
12. मां (बेटे से)- ‘तुम्हारा ऑफिस में काम कैसा चल रहा है?‘
बेटा (मां से)- ‘मेरे नीचे 25 आदमी काम करते है।‘
मां – ‘तो क्या तू अभी से अफसर हो गया?‘
बेटा- मां, ‘मैं ऊपर की मंजिल में काम करता हूं।‘
13. प्रेमिका (प्रेमी से)- तुम इतने घबराये क्यों हो?
प्रेमी (प्रेमिका से)- मुझे एक व्यक्ति की ओर से धमकी भरा खत मिला है
कि मैंने उसकी पत्नी से मिलना नहीं छोड़ा तो वह मेरा खून कर देगा।
प्रेमिका (प्रेमी से)- तो फिर तुम उसकी पत्नी से मिलना क्यों नहीं छोड़ देते?
प्रेमी (प्रेमिका से)- पर धमकी भरा खत गुमनाम व्यक्ति ने लिखा है। मैं कैसे जान सकता हूं कि उसकी पत्नी कौन है?
14. पत्नी: सुनो, मैं मर गई तो दूसरी शादी करोगे?
पति: नहीं।
पत्नी: क्यों? मुझसे इतना प्यार करते हो?
पति: नहीं, दोबारा वही गलती नहीं करूंगा!
15. डॉक्टर: आपकी बीमारी का सबसे बड़ा कारण तनाव है।
मरीज: लेकिन तनाव तो मेरी पत्नी देती है।
डॉक्टर: फिर इलाज मेरे बस का नहीं है!
16. पत्नी: मेरी कौन-सी आदत सबसे अच्छी लगती है?
पति: गुस्सा।
पत्नी: वो कैसे?
पति: जब तुम मुझसे नहीं, पड़ोस वाली से करती हो!
17. मोहन (अपने दोस्तो से शेखी बघारते हुए)- मैंने एक ही दिन में शेर की गर्दन तोड़ दी, चीते के दो टुकड़े कर दिये और एक हाथी की टांग तोड़ दी।
दोस्त (हैरानी से)- फिर क्या हुआ?
मोहन – हुआ क्या? दुकानदार ने अपने खिलौनो की तोड़फोड़ के जुर्म में मुझे जेल भिजवा दिया।
18. दो सहेलियां आपस में बात कर रही थीं
पहली सहेली- पता है, अच्छा पति किसी को नहीं मिलता
दूसरी सहेली- तो फिर?
पहली सहेली- मिले हुए को ही डांट-फटकार कर अच्छा बनाना पड़ता है।
19. पप्पू स्कूल से जल्दी घर आ गया
मां- क्या हुआ बेटा, आज जल्दी घर आ गया?
पप्पू- हां मां, मैंने एक मच्छर मार दिया तो मैडम ने भगा दिया
मां- क्या? एक मच्छर मारने पर स्कूल से भगा दिया
पप्पू- मच्छर मैडम के गाल पर बैठा था।
20. पिता (बेटे से)- देखो बेटे, जुआ नहीं खेलते
यह ऐसी आदत है कि यदि इसमें आज जीतोगे तो कल हारोगे,
परसों जीतोगे तो उससे अगले दिन हार जाओगे
बेटा- बस पिताजी! मैं समझ गया, आगे से मैं एक दिन छोड़ कर खेला करूंगा।
21. टीटू- मम्मी आप कहती हैं कि परियां उड़ती हैं, फिर पड़ोस की आंटी क्यों नहीं उड़ती?
मम्मी- वह कब से परी हो गई?
टीटू- पापा, आंटी को परी कहते हैं
मम्मी- फिर तो आज परी के साथ तेरा पापा भी उड़ेगा।
22. पत्नी: अगर मैं कहीं खो जाऊं तो क्या करोगे?
पति: सबसे पहले Facebook पर स्टेटस डालूंगा।
पत्नी: कितना प्यार करते हो!
पति: “जिसे मिले, वहीं रख लेना… लेने नहीं आऊंगा!
23. जज: तुम्हारी शादी को कितने साल हुए?
आरोपी: 10 साल।
जज: और चोरी कब से कर रहे हो?
आरोपी: शादी के बाद से… खर्चे पूरे करने पड़ते हैं!
24. दोस्त: तेरी बीवी से कभी लड़ाई नहीं होती?
दूसरा: होती है…
दोस्त: फिर खत्म कैसे होती है?
दूसरा: वो कहती है, “ठीक है, तुम सही हो…” और फिर तीन दिन बात नहीं करती!
25. टीचर (हरीश से)- एक औरत एक घंटे में 50 रोटी बना लेती है,
तो तीन औरतें एक घंटे में कितनी रोटी बनाएंगी?
हरीश- एक भी नहीं, क्योंकि तीनों मिलकर सिर्फ चुगली करेंगी
जवाब सुनकर टीचर के होश उड़ गए।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




