Home LIFESTYLE NEWS HINDI Jokes Of The Day: भगवान सामने आ जाए तो क्या करें? गूगल...

Jokes Of The Day: भगवान सामने आ जाए तो क्या करें? गूगल का जवाब कर देगा हैरान, पढ़ें 15 फनी जोक्स

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

काम के स्ट्रेस से परेशान हो चुके हैं, तो थोड़ा ठहरकर खुद को हंसी का डोज दीजिए। आज हम आपके लिए 15 मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप सारा तनाव भूल जाएंगे और ठहाके मारकर हंसेंगे।

काम के प्रेशर या पर्सनल प्रॉबलम्स के कारण अक्सर लोग तनाव में रहते हैं और इसे दूर करने के लिए फोन चलाते रहते हैं। अगर आप अपने मन को शांति और सुकून देना चाहते हैं, साथ ही हंसी का डोज भी लेना है, तो कुछ मजेदार चुटकुले पढ़ लीजिए। हम आपके साथ ऐसे जोक्स शेयर करने जा रहे हैं, जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी नहीं रुकेगी। तो चलिए ये 15 चुटकुले पढ़िए और दूसरों को भी सुनाइये।

1- गूगल में किसी ने सर्च किया-

अगर भगवान सामने आ जाए तो क्या करना चाहिए?

गूगल का जवाब

अगर अचानक से भगवान सामने आ जाए तो तुरंत खुश न हो

पहले कंफर्म करें कि वह हमारे पास आए हैं या हम उनके पास।

2- चर: कल मैं सूरज पर लैक्चर देने जा रही हूं, तुम लोग क्लास मिस मत करना।

पप्पू: लेकिन मैं नहीं आ पाऊंगा मैडम..

टीचर: क्यूं

पप्पू: वो क्या है कि मेरी मम्मी मुझे इतनी दूर नहीं जाने देंगी।

3- बीमार पप्पू को देखने उसकी टीचर उसके घर आईं। टीचर ने देखा कि मोनू बिस्तर पर सिर के बल खड़ा हुआ है ।

टीचर: मैंने सुना था कि तुम बीमार हो पर तुम तो शीर्षासन कर रहे हो!

पप्पू: मैम बीमार ही हूं। अभी सिरदर्द की गोली खाई है, कहीं गलती से पेट में न चली जाए, इसलिए सिर के बल खड़ा हूं!

4- छात्र पेपर दे रहा था, पेपर में पूछा गया कि

अनुवाद करें अंग्रेजी में –संतोष आम खाता है !

छात्र: एक छात्र ने अनुवाद किया ,

जिसे पढ़कर आपकी ही नहीं

अंग्रेजी की भी आत्मा कांप गई

satisfaction is a general account!!

5- टीचर: अपने पापा का नाम अंग्रेजी में बोलो?

स्टूडेंट: ब्यूटिफुल रेड अंडरवियर!

टीचर: क्या बकवास है हिंदी में बताओ?

स्टूडेंट: सुंदर लाल चड्ढा

6- टीचर: बताओ तुम्हार होमवर्क कहां है…

पप्पू: मैडम फेसबुक पर चेक करिए,

मैंने स्क्रीनशॉट अपलोड कर दिए हैं और आपको टैग भी कर दिया है।

7- एक मास्टर जी ने छात्र से पूछा –

मास्टर जी: गजल और भाषण में क्या अंतर है ?

छात्र: पराई औरत का हर शब्द गजल है

औरअपनी बीबी का हर शब्द भाषण !!

8- टीचर: संजू, बताओ “इतिहास” किसे कहते हैं?

संजू: सर, जब पुराने जमाने के लोग कांड करके मर जाते थे

और हमें अब उन्हें याद करना पड़ता है, उसी को इतिहास कहते हैं।

टीचर: चुप कर! गधे कहीं के।

7- टीचर: कौन सी जाति के लोग अच्छे नागरिक होते हैं ?

छात्र: बनिए !

टीचर: वो कैसे ?

छात्र: क्योंकि सर हर जगह लिखा होता है

देश के अच्छे नागरिक “बनिए“।

8- मास्टर जी: सबसे ज्यादा नशा किसमें होता है?

छात्र: किताब में

मास्टर जी: कैसे?

छात्र: क्योंकि किताब खोलते ही नींद आ जाती है

9- पत्नी कुछ भी कहें तो !

गर्दन को दो बार ऊपर से निचे करें यह सर्वश्रेष्ठ योग है

यह योग आपके खुशहाल जीवन की कुंजी है

नोट: गर्दन को कभी दाएं बाएं न घुमाये, यह जानलेवा हो सकता है।

10- मायके से पत्नी का फोन आया

पत्नी: आपके बिना जी नहीं लगता है

पति: अरे पगली Zee नहीं लगता तो,

Star और Sony लगा कर देख लिया कर, वो भी अच्छे चैनल है

11- यह बीवियां भी बहुत अजीब होती है…!

364 दिन पति को जीने नहीं देती

और 1 दिन करवा चौथ का व्रत कर मरने भी नहीं देती।

12- पति की 5 मिस कॉल हो तो..!

पत्नी सोचती है, पता नहीं

क्या हुआ होगा?

पत्नी की 5 मिस कॉल हो तो…!

पति सोचता है, पता नहीं

आज मेरे साथ क्या होगा?

13- पप्पू: मैंने साबुन से अपनी शर्ट धोई और वह छोटी हो गई है।

नटखट पिंटू: तुम भी उसी साबुन से नहा लो, फिर वह शर्ट तुम्हें फिट हो जाएगी!

14- नासा ने मिंटू को चांद पर भेजने का फैसला किया पर मिंटू आधे रास्ते से ही वापस आ गया…

नासा: मिंटू तुम वापस क्यों आए?

मिंटू: रास्ते में याद आया कि आज अमावस है, चांद होगा ही नहीं।

15- नटखट पिंटू: अगर नदी में नींबू का पेड़ है तो तुम उससे नींबू कैसे तोड़ोगे?

चिड़ीया बनके।

पप्पू: तुम्हें चिड़िया कौन बनाएगा?

नटखट पिंटू: वही जिसने नदी में नींबू का पेड़ लगाया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN