Home LIFESTYLE NEWS HINDI Jokes Of The Day: पत्नी- मुझे लगता है मैं मर जाऊंगी…पति का...

Jokes Of The Day: पत्नी- मुझे लगता है मैं मर जाऊंगी…पति का जवाब सुन हुई बेहोश! पढ़ें 15 धमाकेदार चुटकुले

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

खुलकर हंसना है, तो कुछ मजेदार चुटकुले पढ़ें। इन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे और दोस्तों को भी पढ़ने के लिए भेज देंगे। यहां पढ़ें  15 मजेदार चुटकुले।

दिनभर की थकान के बाद सुकून और शांति के दो पल चाहते हैं, तो थोड़ा हंसना शुरू करे। हंसने से आपको भी रिलैक्स लगेगा और आस-पास के लोग भी खुश रहेंगे। आपको खुलकर हंसाने के लिए हम एक से बढ़कर एक चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ते ही आपकी हंसी निकल जाएगी।

1. पत्नी- ए जी लगता है मैं मर जाऊंगी

पति- तो मैं भी मर जाऊंगा

पत्नी- मैं बीमार हूं इसलिए मर जाऊंगी लेकिन आप ऐसा क्यों बोल रहे हो

पति- मैं खुशी के मारे मर जाऊंगा

पत्नी बेहोश।

2. बेटा- मुझे शादी नहीं करनी पापा

मुझे सारी औरतों को देखकर डर लगता है

पापा- बेटा कर ले फिर एक ही औरत से डर लगेगा।

3. शराबी- अगर मेरे हाथ में सरकार होती

तो मैं देश की तकदीर बदल देता

शराबी की पत्नी- अरे पहले अपना पजामा सही कर ले करम जले,

सुबह से मेरा सलवार पहनकर घूम रहा है।

4. पत्नी: अगर मैं कहीं चली जाऊं तो तुम क्या करोगे?

पति: मैं बहुत खुश हो जाऊंगा।

पत्नी: क्या कहा?

पति: मतलब… तुम्हें ढूंढने निकल जाऊंगा!

5. पति अपनी पत्नी से- आज ऐसी चाय बनाओ कि पीते ही

मेरा पूरा तन-बदन एकदम से झूमने लगे और मैं डांस करने लगूं।

पत्नी- हमारे यहां भैंस का दूध आता है

नागिन का नहीं।

6. पत्नी: तुम मुझे देखकर मुस्कुराते क्यों हो?

पति: क्योंकि भगवान ने मुझे बहुत बड़ा दिल दिया है।

पत्नी: मतलब?

पति: तुम्हारे साथ इतने साल रहने के बाद भी मुस्कुरा रहा हूं!

7. पत्नी: मैं कैसी पत्नी हूं?

पति: बिल्कुल Wi-Fi जैसी।

पत्नी: मतलब?

पति: पास रहो तो कनेक्शन अच्छा, दूर जाओ तो सुकून… लेकिन पासवर्ड तुम्हारे पास ही है!

8. पत्नी ने पति को किचन में गुलाब जामुन बनाना सिखाया

पति बोला- बताओ तुम्हें गुरु दक्षिणा में क्या चाहिए

पत्नी बोली- मुझे कुछ नहीं चाहिए बस पड़ोसन को दीदी बोलो।

9. पत्नी – मै मायके तभी जाउंगी,

जब आप मुझे छोड़ने आओगे

पति – मंजूर है पर वादा करो कि घर

भी तुम तभी आओगी,

जब मै तुम्हे लेने आऊंगा।

10. पत्नी: सुनो, मैं तुमसे नाराज हूं।

पति: क्यों?

पत्नी: तुमने मुझे मनाया क्यों नहीं?

पति: मुझे लगा नाराजगी भी तुम्हारी है और मनाने की जिम्मेदारी भी मेरी ही होगी!

11. पत्नी: तुम दिनभर मोबाइल में क्या देखते रहते हो?

पति: मौसम का हाल।

पत्नी: इतना क्या देखना?

पति: पता करता हूं आज घर में आंधी आने वाली है या तूफान!

12. पत्नी: अगर तुम्हें मुझमें कोई कमी दिखे तो बता देना।

पति: रहने दो।

पत्नी: क्यों?

पति: मुझे अपनी जान प्यारी है!

13. पति-पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा था

पति- मैं डरता नहीं तुमसे

पत्नी- तुम डरते तो हो, पहली बार जब तुम मुझे देखने आए,

तो 4-5 लोगों के साथ आए

जब मुझे लेने आए तब 200 लोगों को लेकर आए

और मुझे देखो मैं अकेले चली आई।

14. पत्नी (पति से)- सुनिए जी, वो आदमी जो दारु पीकर नाच रहा है न,

मैंने उसे 10 साल पहले रिजेक्ट कर दिया था,

पति- बताओ साला, अभी तक सेलिब्रेट कर रहा है।

15. पत्नी- तुम मुझे कितना प्यार करते हो…?

पति- 72 फीसदी मेरी जान…

पत्नी- 100 फीसदी क्यों नहीं करते हो…?

पति- पगली… लग्जरी चीजों पर 28 फीसदी जीएसटी भी तो लगता है ना…!!!

SOURCE : LIVE HINDUSTAN