Home मनोरंजन समाचार Jumanji Open World: इस बार कहानी में क्या होगा अलग? जानिए ट्रेलर...

Jumanji Open World: इस बार कहानी में क्या होगा अलग? जानिए ट्रेलर में दिए गए हैं कौन से हिंट

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/01/1200x900/Jumanji_1785594740149_1785594745161_4fe0dae5-bfca-4c7a-ae7b-4ee81adbd962.jpg

Jumanji Open World: फिल्म ‘जुमान्जी ओपन वर्ल्ड’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। चलिए जानते हैं कि कहानी में इस बार आपको क्या कुछ अलग मिलने वाला है?

Jumanji: Open World: जो कहानी बचपन से हम सभी की फेवरिट रही है, आखिरकार उसका अगला अध्याय शुरू हो रहा है। फिल्म ‘जुमान्जी – ओपन वर्ल्ड’ का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। हालांकि फिल्म की रिलीज के लिए दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना होगा। सिनेमाघरों में 25 दिसंबर को रिलीज होने जा रही इस मूवी में आखिर हमें इस फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों से क्या अलग मिलने वाला है? चलिए जानते हैं इस सवाल का जवाब।

कितनी रही पिछले पार्ट्स की कमाई?

जैक कैस्डन के निर्देशन में बनी ‘जुमान्जी – ओपन न्यू वर्ल्ड’ इस फ्रेंचाइजी की आखिरी कड़ी होगी। तीन मिनट के ट्रेलर को देखकर लगता है कि इस फिल्म में भी कॉमेडी, एक्शन और मिस्ट्री का कॉम्बिनेशन बरकरार रहेगा। ‘जुमान्जी – वेलकम टू द जंगल’ (2017) और ‘जुमान्जी – द नेक्स्ट लेवल’ (2019) ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 16 हजार 218 करोड़ रुपये की कमाई की थी। लेकिन यह फिल्म ऐसा लगता है कि कमाई के पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।

पिछले सभी पार्ट से क्या अलग होगा?

इस बार कहानी सिर्फ जुमान्जी के गेम कंसोल तक ही सीमित नहीं है। ट्रेलर में गेम की जानी-पहचानी कहानी को ही उलट दिया गया है। क्योंकि इस बार गेम के किरदार असल दुनिया में आ जाते हैं और आपस में ही भसड़ मचा देते हैं। फिल्म के लीड एक्टर ड्वेन जॉनसन, जैक ब्लैक, केविन हार्ट और करेन गिलन वीडियो गेम के अवतारों के रूप में पहली बार असलियत में कदम रखते हैं। जबकि एलेक्स वोल्फ का किरदार प्रॉब्लम को समझाता है। ये सभी वीडियो गेम के किरदार हैं जो कि डेमो में फंस गए हैं।

पहले से कहीं ज्यादा प्रॉमिसिंग है ट्रेलर

बात ट्रेलर की करें तो डेमो मोड में आई गड़बड़ी के चलते कई मजेदार सिचुएशन्स देखने मिलती हैं। जैसे जॉनसन का अचानक स्पेनिश बोलना और अन्य अजीबोगरीब गड़बड़ियां टीम के मिशन में बाधा डालती हैं। ट्रेलर आगे बढ़ता है और ऑडियंस को काफी ग्रैंड और पहले से ज्यादा बड़े एक्शन सीन्स देखने को मिलते हैं। जिसमें असली दुनिया में भागते हुए शुतुरमुर्ग, गैंडे और विशाल छिपकलियां दिखाई देती हैं। सिचुएशन तब क्लीयर होती है जब वोल्फ ग्रुप से कहता है, “इसे रोकने का एकमात्र तरीका आप लोगों को वापस खेल में लाना है।”

SOURCE : LIVE HINDUSTAN