Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/26/1200x900/kalki_2898_update_26_09_1790420313043_O15X_1790420317587_vGdH_81290dad-8e07-4cd5-a93b-6352308be707_cssO.pngकल्कि 289 एडी के डायरेक्टर नाग अश्विन ने फिल्म के सीक्वल से जुड़ा एक बड़ा अपडेट शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि सीक्वल में दीपिका के किरदार का रिप्लेसमेंट नहीं होगा।
कल्कि 2898 एडी का सीक्वल उस वक्त काफी चर्चा में आया था खबर आई थी कि दीपिका पादुकोण पार्ट 2 का हिस्सा नहीं होंगी। अब एक बार फिर ये फिल्म चर्चा में आ गई है। फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन ने फिल्म के सीक्वल से जुड़ा एक बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि फिल्म में दीपिका पादुकोण के किरदार का रिप्लेसमेंट नहीं होगा।
दीपिका पादुकोण के किरदार का नहीं होगा रिप्लेसमेंट
कल्कि 2898 एडी सीक्वल से जब दीपिका के बाहर होने की खबर आई थी। उस वक्त से ही लोग ये चर्चा कर रहे थे कि फिल्म में दीपिका की जगह कौन लेगा? अब वैरायटी इंडिया से खास बातचीत में नाग अश्विन ने कहा, “कोई नया किरदार नहीं जुड़ रहा है। हम वहीं से कहानी शुरू करेंगे जहां से हमने शुरू किया था, और फिल्म में पहले से ही बहुत सारे किरदार हैं।”
मेकर्स ने किया था आधिकारिक ऐलान
दीपिका पादुकोण कल्कि 2898 एडी का अहम हिस्सा थीं। हालांकि, फिल्म के सीक्वल को लेकर मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर बताया था कि दीपिका पादुकोण कल्कि 2898 एडी सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी। उन लोगों ने कहा कि ये निर्णय बहुत सोच-समझकर लिया गया है।
दीपिका ने किस वजह से छोड़ी थी कल्कि 2898 एडी
दीपिका के कल्कि से बाहर होने की खबर उनके संदीप वांगा रेड्डी की स्पिरिट छोड़ने के कुछ दिनों बाद आई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका ने स्पिरिट में काम करने के लिए 8 घंटे की शिफ्ट वाली डिमांड रखी थी। संदीप वांगा और दीपिका के बीच इस बात को लेकर सहमति नहीं थी जिस वजह से दीपिका स्पिरिट से बाहर हो गई थीं। वहीं, कल्कि 2898 एडी को लेकर खबर थी कि दीपिका ने अपनी फीस में 25 पर्सेंट की हाइक मांगा था। लेकिन इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सीक्वल में दीपिका का रोल कम कर दिया गया था जिस वजह से दीपिका फिल्म से बाहर हुई थीं।
दीपिका ने अपने एग्जिट को लेकर कभी सीधे तौर पर बात नहीं की थी। हालांकि, एक इवेंट में दीपिका ने कहा था कि लाइफ की इस स्टेज पर वो अलग काम चुनना पसंद करेंगी। उन्होंने कहा था- कोई भी चीज जो असली नहीं लगेगी वो मैं नहीं करूंगी। कई बार लोग ज्यादा पैसे ऑफर करते हैं और उन्हें लगता है कि उतना काफी है, लेकिन ऐसा नहीं है।
फिल्म कल्कि 2898 एडी में नजर आए थे ये सितारे
कल्कि 2898 एडी की बात करें तो ये फिल्म एक साइंस फिक्शन फिल्म थी जो साल 2024 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के अलावा प्रभास, अमिताभ बच्चन, दिशा पाटनी, कमल हासन, विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर जैसे कलाकार नजर आए थे।
बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी कल्कि 2898 एडी
कल्कि 2898 एडी बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7 है। फिल्म को अगर आप देखना चाहते हैं तो प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। फिल्म की कहानी की बात करें ये फिल्म दिखाती है कि 6000 साल बाद पूरी दुनिया नष्ट हो चुकी है। सिर्फ काशी धरती पर बचा हुआ है। काशी में ‘द कॉम्प्लेक्स’ नाम की एक इमारत है, जिस पर सुप्रीम यास्किन शासन करता है। सुप्रीम यास्किन अमर होने के लिए गर्भवती महिलाओं पर किसी तरह का एक्सपेरिमेंट कर रहा है। यास्किन के कॉम्प्लेक्स से सुमति (दीपिका पादुकोण) भागने में कामयाब होती है। उसको बचाने की जिम्मेदारी अश्वत्थामा (अमिताभ बच्चन) लेते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




