Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/31/1200x900/karuppu_1780248384112_1780248388233_27a7b601-e788-414e-b124-874fd1a6f6af.png

साउथ इंडियन एक्टर सूर्या की फिल्म करुप्पु सिनेमाघरों में कमाल कर रही है। फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म की कमाई से खुश होकर एक्टर सूर्या ने फिल्म के सिनेमेटोग्राफर और म्यूजिक कंपोजर को लग्जरी गाड़ी गिफ्ट की है।

साउथ इंडियन फिल्म करुप्पु बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं, दुनियाभर में फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की सफलता को देखते हुए फिल्म एक्टर सूर्या ने करुप्पु के सिनेमेटोग्राफर जीके विष्णु और म्यूजिक कंपोजर साई अभ्यंकर को लग्जरी गाड़ी गिफ्ट की है। दोनों ने गाड़ी के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

फिल्म की कमाई से खुश होकर एक्टर ने गिफ्ट की लग्जरी गाड़ी

सिनेमेटोग्राफर जीके विष्णु ने महिंद्रा बीई6 बैटमैन एडिशन के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए एक्टर सूर्या को धन्यवाद किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- भगवान की कृपा। थैंक्यू सूर्या सर। आपका दिल बहुत बड़ा है।

म्यूजिक कंपोजर ने गाड़ी संग शेयर की तस्वीर

साई अभ्यंकर ने भी गाड़ी के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए एक्टर सूर्या को धन्यवाद किया है। अभ्यंकर को भी सूर्या ने महिंद्रा बीई6 बैटमैन एडिशन गिफ्ट की है। अगर आप इस गाड़ी की कीमत चेक करेंगे तो पाएंगे इस गाड़ी की एक्स शोरूम कीमत 28.49 लाख है।

फिल्म की भारत में अबतक कितनी हुई कमाई?

सूर्या की फिल्म 15 मई को सिनेमाधरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने भारत में भी 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की 31 मई रात 10 बजे तक की कमाई 181.81 करोड़ (नेट कलेक्शन) हुई है।

किस भाषा में कितनी हुई फिल्म की कमाई?

फिल्म को रिलीज हुए आज 17 दिन हो गए हैं। 17वें दिन फिल्म ने 5.26 करोड़ की कमाई की है। फिल्म को भारत में तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किय़ा गया है। तमिल भाषा में फिल्म की कमाई 154.61 करोड़ हुई है। वहीं, तेलुगु भाषा ने फिल्म ने 27.20 करोड़ की कमाई कर ली है।

फिल्म ने कब की कितनी कमाई

करुप्पु ने पहले हफ्ते में ही भारत में 113.85 करोड़ की कमाई कर ली थी। वहीं, दूसरे हफ्ते फिल्म ने 54 करोड़ की कमाई की। 15वें दिन फिल्म ने 3.25 करोड़, 16वें दिन 5.15 करोड़ और 17वें दिन यानी आज 5.26 करोड़ की कमाई।

करुप्पु कमाई
पहला हफ्ता 113.85 करोड़
दूसरा हफ्ता 54.30 करोड़
15वें दिन 3.25 करोड़
16वें दिन 5.15 करोड़
17वें दिन 5.26 करोड़
टोटल 181.81 करोड़

फिल्म के बारे में

फिल्म को आरजे बालाजी ने डायरेक्ट किया है। करुप्पु में सूर्या ने एक देवता का रोल निभाया है जो एक भ्रष्टाचार से पीड़ित परिवार की मदद करने के लिए वकील का रूप धारण करते हैं। सूर्या के अलावा फिल्म में तृषा कृष्णन, आरजे बालाजी, स्वासिका विजय और शिवदा नायर जैसे कलाकार नजर आए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN