Source :- LIVE HINDUSTAN
करवा चौथ की पूजा में रेडी होना है और सासु मां ने शादी वाली चुनरी को ओढ़ने का फरमान किया है। तो आपका सुंदर सा लुक खराब ना हो जाए इसलिए पहले से ही दुपट्टा को साड़ी के साथ ड्रैप करने के 5 तरीके नोट कर लें।
करवा चौथ की पूजा के लिए रेडी होना है। और हर बार की तरह ही शादी वाला दुपट्टा साथ में कैरी करना सासु मां ने जरूरी बोला है। ऐसे में सारा लुक मेसी ना हो जाए इसलिए पहले से ही ड्रेपिंग का तरीका नोट कर लें। शादी वाली चुनरी को सुहाग की निशानी के तौर पर माना जाता है और पूजा में इसे ओढ़ना काफी सारे घरों में शुभ होता है। लेकिन आप अपनी स्टाइल में कमी नहीं करना चाहती हैं तो शादी वाले दुपट्टे को ड्रैप करने के 5 तरीके नोट कर लें। जिससे पूजा के लिए जब रेडी हों तो आपका लुक परफेक्ट नजर आए और हर फोटो खूबसूरत दिखे
साइड ड्रैप करें
साड़ी पहन रहीं और शादी की चुनरी को सिर पर रखने के लिए कंधे पर लेना ही है तो इसे स्मार्ट और स्टाइलिश तरीके से कैरी करें। लाइटवेट साड़ी चुनें या सिंपल बॉर्डर वाली साड़ी पहनें। साड़ी को ओपन पल्लू में वियर करने के साथ ही दूसरे कंधे पर चुनरी की प्लीट्स बनाकर पिन से सेट करें और दोनों तरफ से चुनरी को यूं ही छोड़ दें। बस अब कमर पर ब्यूटीफुल सी बेल्ट लगाएं। जिससे आपकी चुनरी और ओपन पल्लू दोनों ही सेट हो जाए। बस जब जरूरत हो तो बैक साइड से चुनरी को सिर पर रखें, ये लुक स्टाइल और कंफर्टेबल दिखेगा और आप पूजा के लिए सुहाग की निशानी के साथ रेडी रहेंगी।
राइट शोल्डर पर चुनरी और कमर पर फिक्स करें
साड़ी के साथ शादी वाली चुनरी को ड्रैप करना है तो लेफ्ट साइड पर पल्लू बनाकर साड़ी पहनें। अब जिस साइड पर पल्लू है उसी साइड कमर में दुपट्टे का एक किनारा पिन से फंसाएं और बैक से घुमाते हुए राइड हैंड वाले शोल्डर पर लाकर चुनरी को रखें। अब इस चुनरी को ओपन रखें या प्लीट्स बना लें, ये आपकी च्वॉइस है। बस शादी वाला दुपट्टा अच्छी तरीके से सेट रहेगा।
कंधे पर पल्लू की तरह सेट करें
शादी वाली चुनरी को आप स्मार्ट तरीके से कंधे पर पल्लू की तरह भी सेट कर सकती हैं। बस साड़ी के पल्लू को प्लीट्स बनाकर सेट करें और दूसरी तरफ कंधे पर लाकर रख लें। अब चुनरी को कमर पर फिक्स करते हुए दूसरी साइड लाएं और ओपन पल्लू की तरह कंधे पर डालें। साड़ी के पल्लू को दूसरे हाथों में फंसाएं या कंधे पर पिन से फिक्स कर लें।
मॉडर्न ड्रैप विद दुपट्टा
साड़ी को मॉडर्न ड्रैप में पहनें। पल्लू को राइड शोल्डर पर लाएं और लूज ड्रैप करें मतलब कमर के पास साड़ी को पूरी तरह से टाइट ना करके लूज रखें। अब प्लीट्स के पास दुपट्टे को थोड़ी सी प्लीट्स बनाकर पिन से फिक्स करें और फिर दूसरे कंधे पर ले जाकर प्लीट्स बनाकर पिन से सेट कर लें।
चूड़ियों से साथ सेट करें
एक शोल्डर पर चुनरी को प्लीट्स बनाकर पिन से सेट करें और अपोजिट साइड बैक से दुपट्टे को ले जाएं और किसी खूबसूरत कंगन में पिन की मदद से फंसाकर कंगन को कलाई में पहन लें। बस दुपट्टे की स्टनिंग ड्रैप रेडी है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



