Home LIFESTYLE NEWS HINDI Karwa Chauth Look: 50 की उम्र में पूजा के लिए रेडी होने...

Karwa Chauth Look: 50 की उम्र में पूजा के लिए रेडी होने के 5 आइडिया, मिलेगा एलिगेंट लुक

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

50 की उम्र के बाद काफी सारी महिलाएं मेकअप और ज्वैलरी पहनने से बचती हैं, लेकिन करवा चौथ पर संजना-संवरना तो सबको पसंद आता है। ऐसे में महिलाओं को इन टिप्स के साथ मेकअप करके रेडी होना चाहिए।

करवा चौथ की पूजा के लिए कम उम्र की लेडीज तो खूब सजधज कर रेडी हो जाती हैं। लेकिन मांए, सास अक्सर संजने-संवरने से खुद को रोकती हैं। उन्हें लगता है कि कहीं मेकअप या ज्वैलरी ओवर ना दिखने लगे। कई बार तो उन्हें समझ ही नहीं आता कि किस तरह से रेडी हों। करवा चौथ की पूजा में रेडी होने के लिए सही लुक की तलाश में हैं तो इन टिप्स को याद रखें, जिससे रेडी होते वक्त साड़ी के साथ परफेक्ट ज्वैलरी मैच हो सके और आपका मेकअप भी ऐसा हो जो आपके चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाकर एलिगेंट लुक दें, यहां से नोट कर लें 5 टिप्स।

साड़ी के कलर के हिसाब से चुनें ज्वैलरी

अगर आपको रंग-बिरंगी ज्वैलरी पहनना पसंद नहीं और अपनी ट्रेडिशनल गोल्ड ज्वैलरी पहनना चाहती हैं तो मरून, रेड, ग्रीन, फ्यूशिया,ऑरेंज जैसे कलर की साड़ियों को चुनें। खासतौर पर साड़ी अगर सिल्क की होगी जिस पर गोल्डन जरी बॉर्डर होगा तो उस पर गोल्डन ज्वैलरी सबसे ज्यादा सुंदर दिखती है। पतले नेकलेस, झुमके, हाथों में गोल्ड के कंगन, चूड़ियों को पहनकर रेडी हों। इस तरह से आप साड़ी के साथ मैच करके अपनी ओल्ड गोल्ड ज्वैलरी को पहनकर आराम से रेडी हो सकती हैं।

आंखों पर झुर्रियां हैं तो काजल अवॉएड करें

अगर आंखों के आसपास ज्यादा झुर्रियां दिख रहीं या फिर हुडेड आईज हो चुकी हैं तो आईलाइनर और काजल दोनों ही अवॉएड करें। आप अपनी आइब्रो को सही शेप दें, ध्यान रहे कि ये बहुत ज्यादा डार्क ना हो। साथ में आंखों को हाईलाइट करने के लिए मात्र एक कोट मस्कारा लगाएं। हल्का मस्कारे की कोट आईज को ब्यूटीफुल दिखेंगी।

फाउंडेशन क्रीमी यूज करें

फेस पर सही बेस के लिए क्रीमी फाउंडेशन का यूज करें। फेस पर मॉइश्चराइजर लगाने के बाद क्रीमी बेस बनाएं और फाउंडेशन क्रीमी रखें। जिससे स्किन ड्राई ना दिखे और उसमे पैचेज ना नजर आए।

ब्लशर नहीं हाईलाइटर यूज करें

फेस पर ब्लशर लगाने से बचें, उसकी बजाय हो सके तो केवल हाईलाइटर लगाएं। फाउंडेशन से दो शेड गाढ़े कलर से कॉन्ट्यूरिंग करें। जिससे फेस शार्प, शाइनी और सॉफ्ट दिखे। सटल लुक 50 एज ग्रुप पर सुंदर दिखता है।

मैट फिनिश लिपस्टिक

लिपस्टिक का शेड मैट फिनिश हो, बहुत ज्यादा डार्क या लाइट कलर से बचें। न्यूड शेड में स्किन टोन के हिसाब से पिंक या ब्राउन शेड चुनें। मेकअप को ये सॉफ्ट लुक देगा और बहुत ज्यादा हाईलाइट ना हो।

बालों में जूड़ा या चोटी बनाएं

खुले बालों से परहेज करती हैं तो बालों में जूड़ा या चोटी बनाएं। अगर बाल कम है तो चिंता ना करें। मार्केट में मिलने वाले छोटे मेसी बन रबरबैंड को बालों में लगाएं। इससे ओरिजनल बाल छिप जाएंगे और आपका लुक सुंदर दिखेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN