Home LIFESTYLE NEWS HINDI Karwa Chauth Skin Care: अगले 7 दिनों में फॉलो करें ये स्किन...

Karwa Chauth Skin Care: अगले 7 दिनों में फॉलो करें ये स्किन केयर रूटीन, चांद सा खिलेगा चेहरा

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

करवा चौथ नजदीक है और अब मात्र 7 दिन ही बचे हैं तो इन बचे हुए 7 दिनों में अपने स्किन की देखभाल करें और करवा चौथ पर सबसे सुंदर लुक पाएं। 7 डे स्किन केयर चैलेंज लेकर इस तरह अपने फेस को करवा चौथ के लिए रेडी करें।

करवा चौथ का त्योहार नजदीक है और अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। अपने कपड़े-ज्वैलरी और पूजा की शॉपिंग के साथ अब फेस का भी ध्यान रखना शुरू कर दें। जिससे करवा चौथ पर रेडी होते वक्त केवल मेकअप की चमक ना दिखे बल्कि आपकी स्किन अंदर से शाइन करे और मेकअप के साथ आपकी सुंदरता दोगुनी हो जाए। अगले 7 दिनों तक अपनी स्किन के साथ किसी नई चीज को ट्राई करने की बजाय घर में रखे इन प्रोडक्ट को लगाएं और स्किन पर ग्लो लाएं। 7 दिनों के लिए फॉलो करें ये स्किन केयर रूटीन।

पहला दिन

यानि आज से अपने स्किन केयर की शुरुआत करें और पहले ही दिन कुछ भी नहीं करना है। बस अपने फेस और गर्दन तक के हिस्से को अच्छी तरह से वॉश करें और मॉइश्चराइजर लगाकर छोड़ दें। स्किन को पर्याप्त मात्रा में मॉइश्चराइज करें क्योंकि बदलते मौसम में स्किन तेजी से ड्राई होने लगती है। इसलिए पहले दिन स्किन को क्लींजर से क्लीन करें और मॉइश्चराइज करें। साथ में सनस्क्रीन लगाना बिल्कुल ना भूलें।

दूसरा दिन

दूसरे दिन स्किन के लिए पहले सिंपल स्किन केयर रूटीन फॉलो करें। स्किन को फेस वॉश की मदद से वॉश करें और फिर गुलाब जल को कॉटन पर लेकर पूरे चेहरे पर लगाएं। गुलाब जल के अलावा हाइड्रेटिंग टोनर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। बस इसके बाद मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन भी लगाएं। स्किन को स्क्रब करने की जरूरत नहीं हैं।

तीसरा दिन

स्किन को बहुत सारा एक्सफोलिएट करने की जरूरत नहीं है। पहले स्किन को हाइड्रेट और मॉइश्चराइज करें, जिससे एक्सफोलिएशन आसान हो जाए और अंदर की सारी गंदगी आराम से बाहर निकल जाए। तीसरे दिन स्किन को फेसवॉश से क्लीन करें और फिर टोनर से हाइड्रेट करें और फिर एलोवेरा जेल को फेस पर लगाकर पंद्रह मिनट के लिए छोड़ दें। फिर पानी से फेस को क्लीन करें और मॉइश्चराइजर लगा लें। इससे स्किन अंदर से हाइड्रेट होगी और स्किन पर ग्लो आएगा।

चौथा दिन

तीन दिन लगातार स्किन को हाइड्रेट और मॉइश्चराइज करने के बाद स्क्रबिंग की तैयारी करें। फेस को वॉश करने के बाद फेस मास्क लगाएं। फेस मास्क बनाने के लिए दो चीजों को लें- दही और ओट्स पाउडर। इन दोनों चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर पानी से क्लीन कर दें। ओट्स और दही का फेस पैक स्किन को नरिश करेगा। जिससे स्किन अंदर से हेल्दी होगी।

पांचवा दिन

अब आपकी स्किन पर जमा डेड स्किन को हटाने की बारी है। तो फेस पर बेसन और दही को मिक्स कर सिंपल सा पुराने नुस्खे वाला पैक बनाकर तैयार करें और चेहरे पर लगाएं। बेसन और दही का कॉम्बिनेशन स्किन को एक्सफोलिएट करने के साथ ही ग्लोइंग बनाता है। दही ना केवल स्किन जेंटली क्लीन करता है बल्कि मॉइश्चराइज भी करता है। तो बस ये फेस पैक लगाएं और पानी से क्लीन करने के बाद मॉइश्चराइजर लगा लें।

छठा दिन

चूंकि लगातार दो दिन फेस पैक की मदद से क्लीन करने से स्किन अंदर से क्लीन हो चुकी है इसलिए अब स्किन को फिर से हाइड्रेट और मॉइश्चराइज करने की जरूरत है। इसके लिए बस टोनर के तौर पर गुलाब जल को लगाएं। गुलाब जल लगाने के लिए कॉटन पैड रोज वाटर लेकर स्किन पर लगाएं फिर क्लीन करें। फिर एलोवेरा जेल लगाकर दस मिनट छोड़ दें और फिर फेस क्लीन करें। सबसे आखिरी में मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।

सातवां दिन

सातवां दिन यानि करवा चौथ वाले दिन आपको कुछ भी नया ट्राई करने की जरूरत नहीं है। इन 7 दिनों के स्किन केयर रूटीन ने पर्याप्त ग्लो चेहरे पर ला दिया है। तो बस फेस वॉश से चेहरे को क्लीन करें और मॉइश्चराइजर लगाएं। बाकी चमक आपके करवा चौथ व्रत की होगी और रात को मनचाहा मेकअप करके रेडी हो जाएं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN