Home LIFESTYLE NEWS HINDI Karwa Chauth Songs: करवा चौथ की फोटो-रील्स के लिए परफेक्ट हैं ये...

Karwa Chauth Songs: करवा चौथ की फोटो-रील्स के लिए परफेक्ट हैं ये 5 गाने, पति संग दिखेगा प्यार

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

करवा चौथ के खास दिन पर पति के साथ खूबसूरत तस्वीरें और रील्स पर लगाने के लिए ये 5 गाने परफेक्ट रहेंगे। यहां हम आपको करवा चौथ से जुड़े गानों की लिस्ट शेयर कर रहे हैं।

करवा चौथ का दिन पति-पत्नी दोनों के लिए खास होता है। पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला उपवास करती हैं और चांद देखकर व्रत खोलती हैं। पूजा के लिए महिलाएं पूरा श्रृंगार करती हैं और सजती-संवरती हैं। आजकल सोशल मीडिया का जमाना है और ऐसे में तैयार होने के बाद फोटो जरूर ली जाती है। वाइफ अपने हस्बैंड के साथ अच्छी तस्वीरें और वीडियो बनाती हैं, जिसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जा सके। ऐसे में अक्सर रील्स-पोस्ट के साथ लगाने के लिए गाने खोजने पड़ते हैं। अगर आप भी गाने खोजने में परेशान हो जाती हैं, तो हम आपको 5 सदाबहार गानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो करवा चौथ के दिन काफी ट्रेंड में रहेंगे।

1. चांद छुपा बादल में- हम दिल दे चुके सनम

करवा चौथ पर चांद और रोमांस की बात हो, तो इस गाने का जिक्र जरूर होता है। फिल्म हम दिल दे चुके सनम का यह खूबसूरत गाना ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान पर फिल्माया गया है। पति के साथ रोमांटिक फोटोज, चांद के दीदार और ट्रेडिशनल लुक वाली रील्स के लिए ये गाना चुनें।

2. घर आजा परदेसी- दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का यह गाना प्यार और इंतजार को खूबसूरती से दिखाता है। अगर आप करवा चौथ पर अपने पार्टनर के साथ इमोशनल या रोमांटिक रील बनाना चाहती हैं, तो इस गाने का इस्तेमाल कर सकती हैं। साड़ी, चूड़ियों और मेहंदी वाले लुक के साथ यह गाना आपकी रील को खास बना देगा।

3. सजना है मुझे सजना के लिए- सौदागर

करवा चौथ पर सोलह श्रृंगार करके तैयार होने वाली महिलाओं के लिए यह गाना परफेक्ट रहेगा। फिल्म सौदागर का यह गाना ट्रेडिशनल लुक, मेकअप, मेहंदी और ज्वेलरी दिखाने वाली रील्स पर खूब जंचता है। अगर आप अपने करवा चौथ के तैयार होने के वीडियो को खूबसूरत अंदाज में पोस्ट करना चाहती हैं, तो इस गाने को चुन सकती हैं।

4. मेरा चांद मुझे आया है नजर- यश

करवा चौथ पर चांद के दीदार और पति के साथ प्यार भरे पलों को दिखाने के लिए यह गाना परफेक्ट है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक तस्वीरें या चांद देखते हुए वीडियो पोस्ट करना चाहती हैं, तो इस गाने का इस्तेमाल कर सकती हैं। ट्रेडिशनल आउटफिट, मेहंदी और चांद की खूबसूरत झलक के साथ रील बनाई जा सकती है।

5. गली में आज चांद निकला – जख्म

तुम आए तो आज मुझे याद, गली में आज चांद निकला…अगर आप करवा चौथ पर चांद के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें या पति के साथ रोमांटिक वीडियो पोस्ट करना चाहती हैं, तो यह गाना चुन सकती हैं। इसका रोमांटिक अंदाज त्योहार के माहौल को यादगार बना देगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN