Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘KBC होस्ट करना दिल तोड़ने वाला अनुभव’, अमिताभ ने शो जारी रखने...

‘KBC होस्ट करना दिल तोड़ने वाला अनुभव’, अमिताभ ने शो जारी रखने की मुश्किलों पर बयां किया दर्द

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/09/1200x900/Hosting_KBC_is_not_Easty_1788943687522_5cd6a6e3-636a-466e-882c-ea3142f9f85e_1788943698142_efa5a400-728b-4b09-a304-b56c92484d69_ec6ec5ac-16c1-4a05-a2e7-d35d38e16f2d_5e2566a3-1f44-4602-b8cb-840a2e60ab0a.jpg

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में बताया है कि कैसे कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट करने के दौरान कई बार चीजें काफी मुश्किल हो जाती हैं।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन बीते कई सालों से रियलिटी टीवी शो “कौन बनेगा करोड़पति” होस्ट कर रहे हैं। इस साल यह इस शो का 18वां सीजन है और यह जर्नी काफी कमाल की रही है। अपने हालिया ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने बताया कि कैसे इस शो में कई पल ऐसे होते हैं जब उनके लिए इस शो को जारी रखना मुश्किल हो जाता है। अमिताभ बच्चन ने इस शो को होस्ट करने की इमोशनल चुनौतियों के बारे में बताते हुए लिखा कि कैसे उनके लिए कई बार इस शो को जारी रखना दिल तोड़ने वाला होता है।

होस्टिंग जारी रखना हो जाता है मुश्किल

जब हॉटसीट पर कंटेस्टेंट अमिताभ बच्चन के सामने बैठे होते हैं तब वह उनके कई तरह की बातें करते हैं। मसलन अपनी निजी जिंदगी की कहानी या फिर उनका स्ट्रगल या फिर परिवार के सदस्यों से जुड़ी बातें। एक तरफ जहां ये कहानियां शो के लिए अच्छी होती हैं, लेकिन अमिताभ बच्चन के लिए चुनौती होती है खिलाड़ियों की कहानियां सुनने के बाद भी खेल को जारी रखना। अमिताभ ने बताया कि कैसे कुछ खिलाड़ियों के निजी अनुभव बहुत गंभीर होते हैं। उनके लिए इन कहानियों से खुद को प्रभावित होने से रोकना मुश्किल हो जाता है।

दिल तोड़ना वाला रहा है यह अनुभव

बिग बी ने अपने ब्लॉक में लिखा, “कुछ खिलाड़ी इतनी दर्दनाक निजी कहानियों के साथ आते हैं, कि उनके प्रति हमारी भावनाओं को काबू करना ही नहीं, बल्कि शो को आगे होस्ट करते रहना भी मुश्किल हो जाता है।” अमिताभ बच्चन ने इस बात को और ज्यादा खोलने की बजाए लिखा कि कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट करना उनके लिए एक दिल तोड़ देने वाला अनुभव रहा है। इसके आगे अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग खत्म करते हुए लिखा- वह अब अपनी बात खत्म करेंगे क्योंकि रात बहुत हो गई है।

अभी भी वर्क फ्रंट पर एक्टिव हैं अमिताभ

बात ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की करें तो अमिताभ बच्चन ही इस शो का 18वां सीजन भी होस्ट कर रहे हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की उम्र 83 साल हो चुकी है और वह अभी भी वर्क फ्रंट पर काफी एक्टिव रहते हैं। अमिताभ ना सिर्फ घंटों-घंटों इस शो की शूटिंग करते हैं बल्कि केबीसी को अभी भी उसी दमदार अंदाज में होस्ट करते हैं जैसा पहले करते रहे हैं। कौन बनेगा करोड़पति के इस सीजन की थीम ‘सोचना पड़ेगा’ रखी गई है और अभी तक हमें शो में कई कमाल के कंटेस्टेंट देखने मिले हैं जो 1 करोड़ के पड़ाव तक पहुंचे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN