Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार रामायण में लंका दहन वाले सीन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, मेकर्स...

रामायण में लंका दहन वाले सीन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, मेकर्स ने खेला बड़ा दांव

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/09/1200x900/sds_1788951082020_28319e3c-3ba2-43c7-a7bc-7dde3778effe_1788951091172_cc2f308c-601e-48e6-914e-30b369eb0e3d_345b7d49-e2b3-45b3-91ce-51581d520e13_b7eba022-9077-43b0-ae9b-0a4d1e54dd45.jpg

सनी देओल अब फिल्म रामायण में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सनी भगवान हनुमान का किरदार निभाने वाले हैं। सनी को इस रोल में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

नितेश तिवारी की रामायण का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर-राम, साई पल्लवी-सीता, यश-रावण, रवि दुबे-लक्ष्मण और सनी देओल-हनुमान का किरदार निभा रहे हैं। कुछ दिनों पहले जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था तब उसमें हनुमान की झलक नहीं देखने को मिली थी जिसके बाद सबको सनी देओल को हनुमान के रूप में देखने की एक्साइटमेंट है। अब हनुमान के एक सीक्वेंस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

सनी का फायर सीक्वेंस सीन होगा जबरदस्त

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सनी का एक जबरदस्त फायर सीक्वेंस होने वाला है। ऋषभ त्यागी का कहना है कि यह भारतीय सिनेमा में अब तक फिल्माए गए ऐसे सबसे बड़े सीन्स में से एक हो सकता है।

इस सीक्वेंस को लेकर त्यागी ने बताया कि टीम ने लगभग 2 महीने इस सीक्वेंस में स्पेंड किए हैं जिसमें हनुमान की लंका जर्नी को दिखाया गया है।

भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा आग वाला सीन

वह बोले, ‘हम रामायण के एक फ्रेम में काम कर रहे हैं जहां हनुमान जी लंका जाते हैं। यह मेरी जिंदगी का और शायद भारतीय सिनेमा का भी अब तक का सबसे बड़ा आग वाला सीन होने वाला है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘इस सीक्वेंस को शूट करने में लगभग 2 महीने लग गए थे और ये अब तक का सबसे हाई टेक सीक्वेंस है जिसे फिल्माया गया।’

जब हनुमान के किरदार को निभाने पर बोले थे सनी देओल

इससे पहले सनी ने भगवान हनुमान का किरदार निभाने पर कहा था, ‘मैंने अभी तक थोड़ा ही काम किया है और अभी लंबी जर्नी बाती है।’

सनी ने आगे कहा था, ‘मैं इस रोल के लिए काफी शुक्रगुजार हूं कि मुझे हनुमान जी का किरदार निभाने का मौका मिला। मैं पूरी कोशिश करूंगा कि इस किरदार को अच्छे से निभा पाऊं।’

आसान नहीं था सनी के लिए हनुमान का किरदार निभाना

सनी ने यह भी कहा था, ‘हनुमान जी का किरदार निभाना आसान नहीं था। लेकिन मैंने इसे एंजॉय किया है। वह काफी पावरफुल और मासूम हैं। उन्हें सब पसंद करते हैं और इसके ऊपर वह भगवान राम के भक्त हैं।’

रामायण की बाकी कास्ट

रामायण की बाकी कास्ट की बात करें तो इसमें लारा दत्ता ने कैकेयी, रकुल प्रीत सिंह ने शूर्पणखा, काजल अग्रवाल ने मंदोदरी, अरुण गोविल ने राजा दशरथ का किरदार निभाया है। वहीं इनके अलावा विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, अदिनाथ कोठारी, मोहित राणा भी हैं।

कब रिलीज होगी रामायण

रामायण का बजट 4000 करोड़ है। फिल्म के दोनों पार्ट्स 4000 करोड़ के बजट में बने थे। फिल्म का पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज होगा। वहीं दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN