Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार KKK15: स्टंट के बाद चली गई थी जैस्मिन भसीन की याद्दाश्त! बुरी...

KKK15: स्टंट के बाद चली गई थी जैस्मिन भसीन की याद्दाश्त! बुरी तरह घबरा गई थी शो का सेफ्टी टीम

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/10/1200x900/Jasmine_Bhasin_1786381337802_1786381342643_fbb55494-1f63-49c6-8134-80571892b0e3.jpg

Khatron Ke Khiladi 15: रियलिटी टीवी शो खतरों के खिलाड़ी में जैस्मिन भसीन एक वॉटर स्टंट कर रही थीं। जब अचानक स्टंट के बाद उनकी याद्दाश्त कुछ देर के लिए चली गई।

रियलिटी स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भले ही मेकर्स सेलेब्रिटीज का कितना ही ख्याल रखें, लेकिन सच यह है कि खतरा तो होता है। पिछले दिनों ही कंटेस्टेंट गौरव खन्ना ने अपनी पीठ पर लगी चोटों के निशान कैमरा पर फ्लॉन्ट किए तो शो सवालों के घेरे में आ गया। ट्रोलिंग शुरू हुई तो मेकर्स ने सफाई दी कि वो इंटरनेशनल सेफ्टी पैरामीटर्स फॉलो करते हैं। अब खबर है कि इसी शो का एक स्टंट करने के बाद कुछ देर के लिए एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन की याद्दाश्त कुछ देर के लिए चली गई थी।

बुरी तरह घबरा गई थी सेफ्टी टीम

खतरों के खिलाड़ी का यह 15वां सीजन है और इसके प्रोमो वीडियोज ने लोगों को चौंका दिया है। वीडियो में जैस्मिन भसीन एक वॉटर स्टंट करती नजर आती हैं और खबरों की मानें तो इस स्टंट को करने के दौरान एक्ट्रेस पानी में गिर भी गई थीं। जानकारी के मुताबिक इस स्टंट के बाद जैस्मिन की याद्दाश्त थोड़ी देर के लिए चली गई थी। भले ही यह सब कुछ बहुत अस्थाई तौर पर हुआ, लेकिन फिर भी यह मेकर्स और सेलेब्रिटीज की सुरक्षा के लिहाज से चिंता का विषय था। लोग बातें कर रहे हैं कि यह मजाक था या सचमुच हुआ था।

स्टंट के दौरान चली गई थी याद्दाश्त

इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के मुताबिक अब शो से जुड़े एक सूत्र ने इस बात की पुष्ट की है कि ऐसा सचमुच हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक शो के एक करीबी सूत्र ने बताया, “स्टंट करते वक्त वास्तव में जैस्मिन की याददाश्त अस्थायी रूप से चली गई थी। स्टंट के तुरंत बाद उसे थोड़ी देर तक कुछ याद नहीं आ रहा था। सेट पर मौजूद सभी लोगों के लिए यह बहुत स्ट्रेसफुल सिचुएशन थी और अगले कुछ घंटे सभी के लिए तनावपूर्ण रहे। हालांकि जैस्मिन ने इस पूरी सिचुएशन के दौरान बहुत समझदारी और सिन्सिएरिटी से काम लिया।”

फैंस को एपिसोड की रिलीज का इंतजार

बता दें कि जैस्मिन भसीन पहले भी स्टंट करने के दौरान खतरों के खिलाड़ी में खुद को चुनौती देने के बारे में बात कर चुकी हैं। भले ही इस स्टंट को करने में जैस्मिन ने बहुत हिम्मत दिखाई हो, लेकिन उनके फैंस के लिए यह बिलकुल भी साधारण बात नहीं है। खबर लीक होने के बाद अब सोशल मीडिया पर फैंस एक्ट्रेस से इस तरह की सिचुएशन में सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं। जहां तक स्टंट की बात है, तो जैस्मिन के साथ इस एपिसोड में असल में क्या हुआ था यह जानने के लिए ऑडियंस को वीकेंड का एपिसोड देखना होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN