Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Koffee With Karan 9:कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद को...

Koffee With Karan 9:कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद को दिया था धक्का, अकेले स्टेज पर किया डांस

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/10/1200x900/wewdfftftgf_1794296979817_XKAC_1794296985220_1yfy_c26620de-d4b4-4f54-83b2-534c188c65cd_5Guu.jpg

कॉफी विद करण के नए एपिसोड में कियारा अडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा गेस्ट बनकर आने वाले हैं। शो का प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो को देखने के बाद लोग एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं।

कॉफी विद करण सीजन 9 के नए एपिसोड का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। इस बार शो पर कियारा अडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा गेस्ट बनकर आने वाले हैं। इस प्रोमो में दोनों एक्टर्स के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री नजर आ रही है। साथ ही एक्टर्स की शादी वाले दिनइस खास एपिसोड में करण, सिद्धार्थ और कियारा से उनकी शादीशुदा जिंदगी, बेटी और आने वाले नन्हे मेहमान से जुड़े सवाल करते दिखेंगे। ये पहला मौका होगा जब कपल इस शो पर एक साथ नजर आएंगे।

कियारा और सिद्धार्थ होंगे करण के शो के गेस्ट

इस प्रोमो में, कियारा और सिद्धार्थ अपनी शादी वाले दिन के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। कियारा बताती हैं कि करण उनकी शादी में डांस कर रहे थे, तभी शाहिद कपूर स्टेज पर उनका साथ देने पहुंचे। लेकिन करण ने उन्हें धक्का मारकर स्टेज से दूर कर दिया। ये मजाकिया बातचीत अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। करण आगे सिद्धार्थ और कियारा से सवाल करते हैं कि क्या वो किसी फिल्म के किरदार को अपनी निजी जिंदगी में निभाते हैं। इसका जवाब देते हुए सिद्धार्थ ने कहा कि वो अपने काम को घर तक नहीं लेकर आते, बेडरूम तक तो बिल्कुल नहीं।

कियारा और सिद्धार्थ के इस प्रोमो पर यूजर्स का रिएक्शन

कॉफी विद करण के इस प्रोमो पर कई यूजर्स ने अपन रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा कि वो सिद्धार्थ और कियारा वाले एपिसोड का इंतजार कर रहे थे। एक अन्य यूजर ने बताया कि ये करण जौहर के इस सीजन का बेस्ट एपिसोड होने वाला है। वहीं कुछ यूजर्स ने दोनों को इंडस्ट्री की बेस्ट जोड़ी बताया। यूजर्स ने लिखा ये एपिसोड खास होने वाला है।

कियारा और सिद्धार्थ की शादी और बच्चे

बता दें, सिद्धार्थ और कियारा अडवाणी फिल्म शेरशाह की शूटिंग के दौरान से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने साल 2021 में अपने रिश्ते को दोस्ती से कुछ ज्यादा बताया। साल 2023 में स्टार कपल ने राजस्थान के जैसलमेर में शादी कर ली। शादी के बाद पिछले साल एक्ट्रेस ने बेटी सराहा को जन्म दिया और अब फिर से पेरेंट्स बनने वाले हैं। कपल ने हाल में जानकारी दी थी कि वो दूसरे बच्चे के का स्वागत करने वाले हैं। करण के शो पर भी कियारा को बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है।

कियारा और सिद्धार्थ की फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो कियारा को हाल में फिल्म टॉक्सिक में देखा गया था। ऐसी रिपोर्ट थीं कि एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान फिल्म की शूटिंग शुरू की थी और बेटी के जन्म के बाद भी कुछ हिस्से शूट किए। इससे पहले एक्ट्रेस ने वॉर 2 में भी अच्छा काम किया था। हालांकि, ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। फिलहाल एक्ट्रेस काम से ब्रेक लेकर अपना बेबी मून पीरियड टाइम एन्जॉय कर रही हैं। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा को हाल में आई फिल्म द वन में देखा गया था। अब आने वाले दिनों में एक्टर्स की कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN