Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Koffee with Karan 9: अपने बच्चे जरूर करेंगे सलमान, अकेलेपन-वर्जिनिटी पर दिए...

Koffee with Karan 9: अपने बच्चे जरूर करेंगे सलमान, अकेलेपन-वर्जिनिटी पर दिए ये जवाब

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/14/1200x900/SalKhan_1791998657508_HQ8Q_1791998663382_FPNv_25a403c0-8bad-48d0-9580-63700daa6d4d_aFJH.jpg

Koffee with Karan 9: कॉफी विद करण पर सलमान खान ने करण जौहर के साथ बातचीत के दौरान अपनी वर्जिनिटी से लेकर अकेलापन फील करने जैसे कई सवालों का जवाब दिया।

फिल्ममेकर करण जौहर अपने शो पर काफी प्राइवेट सवाल भी बड़ी सहजता से पूछ लेने के लिए जाने जाते हैं। ‘कॉफी विद करण 9’ के पहले एपिसोड में सलमान खान उनके मेहमान थे, और सलमान खान भी करण जौहर के सवालों से बच नहीं सके। करण जौहर ने पहले तो सलमान खान से उनके सिंगल होने पर सवाल किया और फिर सीधे-सीधे यह पूछ लिया कि क्या वह अभी भी वर्जिन हैं? करण जौहर ने यह सवाल पूछा है, यह तो प्रोमो वीडियो में दिखाया जा चुका है, लेकिन इस पर सलमान खान का जवाब क्या रहा? चलिए जानते हैं।

वर्जिनिटी के सवाल पर दिया यह जवाब

करण जौहर ने पूछा क्या आप अभी भी वर्जिन हैं? इस सवाल के जवाब में सलमान खान ने कहा- इसका जवाब देने का एक तरीका यह भी होता है करण कि मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता हूं। सलमान खान ने कहा कि आपको नहीं पता होता है कि यह शख्स आपकी जिंदगी में आगे भी होने वाला है या नहीं होने वाला है। फिर वही इंसान आगे बढ़ जाता है और किसी और से शादी कर लेता है। सलमान खान ने कहा कि मैंने 15-16 की उम्र से अपने पिता से सीखा है कि बेडरूम तक आपकी पर्सनल लाइफ होती है और लिविंग रूम पूरी कंट्री है।

पिता ने बचपन में समझाई थी यह बात

सलमान खान ने कहा कि उनके पिता उन्हें समझाया करते थे कि जो आप लिविंग रूम में बोल सकते हो वो पूरे देश में बोलो। जो भी बेडरूम का है वह लिविंग रूम तक नहीं आना चाहिए। करण जौहर ने इसके बार अपना सवाल घुमाया और कहा- क्या कभी ऐसा महसूस होता है कि सलमान खान जो इतना बड़ा नाम है, वह सबका है, लेकिन उसका कौन है? सलमान खान ने कहा कि उनका परिवार उनका है। आप अकेले तब होते हैं जब कोई आपके साथ नहीं होना चाहता है। तुम भी अकेले नहीं हो, आपके बच्चे हैं, आपकी मां हैं।

अपने बच्चे जरूर करेंगे सलमान खान

करण जौहर ने इसके बाद बात और आगे बढ़ाई और पूछा, “क्या आप अपने बच्चे नहीं होना मिस करते हैं?” इस सवाल के सवाब में सलमान खान ने वह बताया, जो अभी तक उन्होंने नहीं बोला था। सलमान खान ने कहा, “बिलकुल, एक वक्त पर मैं अपने खुद के बच्चे करूंगा। हां, मेरे बच्चे होंगे। यह सबसे खूबसूरत अहसासों में से एक। मैं बहुत खुश हूं कि आपको वह फीलिंग मिल पाई है।” सलमान खान ने कहा कि आप यह कभी नहीं कह सकते कि आप अकेले हैं। आपके बच्चे हैं जो आगे चलकर पार्टनर्स बनाएंगे और शादी करेंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN