Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Koffee With Karan 9: सलमान खान के साथ दिखेंगी उनकी ये 90s...

Koffee With Karan 9: सलमान खान के साथ दिखेंगी उनकी ये 90s की पॉपुलर हीरोइन, करण जौहर पूछेंगे सवाल

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/14/1200x900/00cecbcc-89b2-48af-a556-542c4639343d_1791970179661_AWJr_1791970183908_D6h9_e56a15de-2549-45c2-bd1b-1fd56a75acef_zr6I.png

करण जौहर के कॉफी विद करण सीजन 9 के पहले एपिसोड में सलमान खान के साथ 90s की ये पॉपुलर हीरोइन भी नजर आने वाली है। सलमान और इस हीरोइन ने साथ में कई शानदार फिल्मों में काम किया है। पहचाना?

करण जौहर के कॉफी विद करण सीजन 9 की आज से शुरुआत हो रही है। सलमान खान इस सीजन के पहले गेस्ट होने वाले हैं। लेकिन ऑडियंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज रखा गया। इस खास एपिसोड में सलमान के साथ उनकी 90s की फिल्मों की एक पॉपुलर हीरोइन भी नजर आने वाली हैं। सलमान और इस हीरोइन को अपने कई सुपरहिट फिल्मों में देखा और पसंद किया है। अब ये जोड़ी करण जौहर के शो पर एक बार फिर से नजर आने वाली है।

करिश्मा कपूर होंगी सलमान के साथ

वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो कॉफी विद करण सीजन 9 के पहले एपिसोड में सलमान खान के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर नजर आने वाली हैं। ये ऑडियंस के लिए बड़ा होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस एपिसोड में करिश्मा गेस्ट के रूप में नजर आएंगे। ये एपिसोड खास होने वाला है।

सलमान खान और करिश्मा कपूर

सलमान खान और करिश्मा की जोड़ी ने 90 के दशक में कई सारी फिल्मों में साथ काम किया था। दोनों पहली बार 1992 में फिल्म ‘जागृति’ और फिर ‘निश्चय’ में नजर आए थे। इसके बाद इनकी जोड़ी फिल्म ‘अपना अंदाज अपना अपना’, ‘जुड़वा’, ‘बीवी नंबर 1’ और ‘दुल्हन हम ले जाएंगे’ जैसी फिल्मों काम किया। एक शो पर करिश्मा ने सलमान को अपना क्रूश बताया था। वहीं एक दौर में इनके अफेयर की खबर भी सामने आई। अब सालों बाद ये जोड़ी एक बार बार फिर साथ स्क्रीन पर दिखने वाली है। दोनों करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ में दिखेंगे। ये एपिसोड आज यानी 14 अक्टूबर को जियो हॉटस्टार पर प्रीमियर हो रहा है।

सलमान खान की वर्जिनिटी को लेकर सवाल

करण जौहर के पिछले एक सीजन में सलमान अपने भाइयों के साथ नजर आ चुके हैं। उस एपिसोड में दबंग खान ने दुनिया को अपने वर्जिन होने की बात कही थी। अब एक बार फिर करण जौहर सलमान की वर्जिनिटी को लेकर सवाल करते दिखेंगे। शो के प्रोमो में दिखाया गया है कि सलमान पैपराजी, दूसरो को ट्रोल करने जैसे मुद्दे पर अपनी राय रखते दिखाई दे रहे हैं। ये एपिसोड शानदार होने वाला है।

कारण जौहर के शो का आखिरी सीजन

बता दें, कॉफी विद करण 9 इसका आखिरी सीजन होगा। करण जौहर आखिरी बार इस शो को होस्ट करते दिखेंगे। करण 22 सालों से इस शो के अलग-अलग सीजन को होस्ट करते आए हैं। साल 2004 में इस टॉक शो की शुरुआत हुई थी। तब से लेकर अब तक अमिताभ बच्चन से लेकर माधुरी दीक्षित, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय समेत कई बड़ी हस्तियां इस शो पर नजर आ चुकी हैं। कई एपिसोड पसंद किए गए, वहीं कुछ से जुड़ी तगड़ी कंट्रोवर्सी भी हुई। अब करण का नया सीजन आ रहा है। इस बार भी इंडस्ट्री के बड़े एक्टर्स इस शो में नजर आ सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN