Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/14/1200x900/pak_top_10_10_14_1791964893953_e2jv_1791964898359_lhNK_7137de0e-6132-41b8-9e75-965aea241609_OY7u.pngNetflix Top 10: पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। आज हम आपको 7 ऐसी भारतीय फिल्मों के नाम बता रहे हैं जो पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स टॉप 10 में ट्रेंड कर रही हैं।
नेटफ्लिक्स टॉप 10 में वो फिल्में ट्रेंड करती हैं जिन्हें इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जमकर देखा जा रहा होता है। आज हम आपको 7 ऐसी भारतीय फिल्मों के नाम बता रहे हैं जो पाकिस्तान टॉप 10 में ट्रेंड कर रही हैं। इस लिस्ट में 16 साल पुरानी एक कॉमेडी मूवी का भी नाम शामिल है।
1. रिपोर्टिंग लाइव
IMDb रेटिंग: 5.9
फिल्म के बारे में: रिपोर्टिंग लाइव हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। ये एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। फिल्म की कहानी पत्रकारिता और गैर-कानूनी बालू खनन के इर्द-गिर्द घूमती है। परिणीति चोपड़ा फिल्म में लीड रोल में नजर आई हैं। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा को अलावा देवेन भोजानी और शेखर सुमन जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म को ध्रुव त्रिपाठी ने डायरेक्ट किया है।
ये भी पढ़ें: शादी से पहले चेहरा दिखाया तो मिलेगी मौत की सजा! रोंगटे खड़े कर देने वाली इस फिल्म की कहानी
2. बेबी डू डाई डू
IMDb रेटिंग: 5.9
फिल्म के बारे में: इस लिस्ट में हुमा कुरैशी की फिल्म बेबी डू डाई डू भी शामिल है। फिल्म में हुमा के अलावा सिकंदर खेर और चंकी पांडे जैसे कलाकार नजर आए हैं। ये फिल्म एक क्राइम थ्रिलर एक्शन फिल्म है। फिल्म में हुमा कुरैशी दमदार एक्शन करती भी नजर आई हैं। फिल्म को नचीकेत समंत ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म 3 हफ्तों यानी 21 दिनों से टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है।
3. धमाल 4
IMDb रेटिंग: 6.6
फिल्म के बारे में: इस लिस्ट में इसी साल रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म धमाल 4 भी है। फिल्म को इंदर कुमार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, रवि किशन, ईशा गुप्ता, अरशद वारसी और जावेद जाफरी जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म 6 हफ्तों यानी 42 दिनों से टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है।
4. गोलमाल 3
IMDb रेटिंग: 5.8
फिल्म के बारे में: इस लिस्ट में रोहित शेट्टी की एक्शन कॉमेडी फिल्म गोलमाल 3 भी शामिल है। ये फिल्म 16 साल पहले यानी साल 2010 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अरशद वारसी, अजय देवगन, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और जॉनी लीवर जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म 1 हफ्ते से टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है।
5. विश्वनाथ एंड सन्स
IMDb रेटिंग: 7.2
फिल्म के बारे में: लिस्ट में तमिल भाषा की एक्शन रोमांटिक फिल्म विश्वनाथ एंड सन्स भी शामिल है। फिल्म कुछ दिनों पहले ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। फिल्म को वेंकी अटुलुरी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 5 हफ्तों यानी 35 दिनों से टॉप में ट्रेंड कर रही है।
6. अल्फा
IMDb रेटिंग: 3.6
फिल्म के बारे में: लिस्ट में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म स्पाई थ्रिलर फिल्म अल्फा का भी नाम शामिल है। फिल्म को शिव रवैल ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं। फिल्म 7 हफ्तों यानी 49 दिनों से पाकिस्तान में ट्रेंड कर रही है।
ये भी पढ़ें: सीधा-सादा डेंटिस्ट जब बना खौफनाक, 7.3 रेटिंग वाली इस फिल्म को देख हो जाएंगे रोंगटे खड़े
7. ओह माय डॉग
IMDb रेटिंग: 7.6
फिल्म के बारे में: लिस्ट में इमोशनल ड्रामा फिल्म ओह माय डॉग भी शामिल है। ये फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को अमित राय ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी एक बच्चे और उसके डॉग मोमो के इर्द-गिर्द घूमती है। एक दिन मोमो घर से गायब हो जाता है। फिर वो बच्चा अपने डॉग को ढूंढना शुरू करता है और इस दौरान हैरान करने वाले खुलासे होते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



