Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार KSBKBT 2: स्मृति ईरानी ने याद किए बेरोजगारी वाले दिन, पॉलिटिक्स के...

KSBKBT 2: स्मृति ईरानी ने याद किए बेरोजगारी वाले दिन, पॉलिटिक्स के बाद खुद कॉल करके मांगा था काम

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/05/1200x900/Smriti_Irani_1788612410026_f555a5b4-1d36-430e-96e1-9b86d7918701_1788612414556_be18892e-cd7b-40f6-876c-332f06e76da9_5f21d829-4bbe-4f46-acc9-818c9afafa0c_c5627a97-0b38-4658-98ca-1472b10277b6.jpg

Smriti Irani: स्मृति ईरानी ने एक लंबा दौर मनोरंजन जगत में बिताने के बाद पॉलिटिक्स में कदम रखा था, लेकिन फिर जब वह दोबारा इस काम में लौटीं तो हर कोई शॉक्ड रह गया।

टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ ने एक्ट्रेस स्मृति ईरानी को घर-घर में मशहूर कर दिया था। स्मृति ईरानी को घर-घर तक पहुंचाने वाला यह सीरियल उनके लिए उस वक्त भी वरदान साबित हुआ, जब वह काम की तलाश में थीं। एक हालिया इंटरव्यू में स्मृति ईरानी ने बताया कि कैसे राजनीति में हार मिलने के बाद उन्होंने दोबारा मनोरंजन जगत में कमबैक करने का फैसला किया और बजाए हाथ पर हाथ धरे बैठे रहने के, उन्होंने सीधा लोगों से संपर्क करके खुद काम मांगा। ईरानी ने बताया कि उन्होंने काम के लिए उदय शंकर को फोन किया था, जो अब जियोहॉटस्टार और स्टार के वाइस चेयरमैन हैं।

स्मृति ईरानी ने खुद कॉल करके मांगा काम

शंकर टीवी से उस वक्त भी जुड़े थे जब ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का टेलीकास्ट बंद हो गया था। स्मृति ईरानी ने टाइम्स नाउ को बताया, “मैंने फोन उठाया और मीडिया और मनोरंजन जगत में नौकरी मांगी। मैंने कहा कि मैं बेरोजगार हूं, क्या आप मुझे कुछ काम दे सकते हैं? उन्हीं की वजह से मैंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी नौकरी खो दी थी। फिर उन्हीं की वजह से मैंने दोबारा काम शुरू किया।” खबरों की मानें तो स्मृति ईराने की कॉल ने शंकर को चौंका दिया था। वह जानना चाहते थे कि क्या वाकई पॉलिटिक्स में इतने साल बिताने के बाद स्मृति मनोरंजन जगत में वापसी करना चाहती हैं?

कुछ भी अजीब या शर्म करने जैसा नहीं था

वहीं स्मृति ईरानी के मुताबिक उनका काम मांगना न तो अजीब था और न ही इसमें शर्म करने जैसा कुछ था। उन्होंने इसे अपने करियर के अगले पड़ाव की शुरुआत के लिए एक बहुत प्रैक्टिकल कोशिश माना। शंकर ने यह भी पक्का किया कि ईरानी को पता हो कि टीवी पर वापसी का क्या मतलब होगा। पॉलिटिक्स में कई सालों के बाद उन्हें एक बार फिर लंबे वक्त तक काम करने और सेट पर काम करने के बिजी शेड्यूल के साथ तालमेल बिठाना होगा। हालांकि स्मृति इस सबके लिए पूरी तरह तैयार थीं और उन्होंने बताया कि ज्यादातर लोग उनके इस फैसले से पूरी तरह हैरान थे कि अब वह दोबारा कैसे रोज मिलने वाली कमाई के आधार पर काम करेंगी।

लोगों को लग रहा था कि मैं कैसे दिहाड़ी…

पुराने वक्त को याद करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा, “जो लोग इस काम से वाकिफ हैं, वो समझते हैं। आप 12 घंटे तक की शिफ्ट में काम कर सकते हैं, और आप कभी भी पूरी तरह से काम से फ्री नहीं होते। इसलिए उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं सेट पर बतौर एम्प्लॉई काम करने के लिए तैयार हूं। इसमें कोई बुराई नहीं है। मुझे लगता है कि सेट पर मौजूद हर कोई थोड़ा हैरान था। लोग सोच रहे थे कि मैं दिहाड़ी पर मिलने वाली कमाई के आधार पर कैसे गुजारा करूंगी?” हालांकि स्मृति ने एक बार फिर वही कमाल करके दिखाया, जो उन्होंने पहले टीवी जगत में किया था। उनका शो दोबारा टीआरपी टॉपर साबित हुआ और फैंस लगातार इस शो से जुड़े हुए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN